{"_id":"59515e1a4f1c1be91e8b4671","slug":"eveteasing-with-a-a-girl-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती से छेड़छाड़, चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती से छेड़छाड़, चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी
टीम डिजीटल, अागरा
Updated Tue, 27 Jun 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़ लोगो
- फोटो : अमर उजाला, अागरा
आगरा । थाना हरीपर्वत क्षेत्र में तीन युवकों ने एक युवती से घर में घुसकर छेड़छाड़ की और कपड़े फाड़ दिए। उसकी गर्भवती भाभी की पिटाई लगाई। मोहल्लेे के लोगों के आने पर चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी देकर भाग गए। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। एसएसपी के आदेश पर 22 दिन बाद मुकदमा दर्ज किया गया है।
युवती का आरोप है कि तीन जून को एक युवक ने उसे फोन किया। उससे अश्लील बातें की। उसने विरोध किया तो गालीगलौज की। बाद में अपने दो भाइयों के साथ घर में घुस आया। युवती को पकड़ लिया। चीखपुकार सुनकर जब उसकी भाभी आई तो उनको भी पीटा। पुलिस ने छेड़छाड़ सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।