फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   egg egg

चाइनीज अंडों की बिक्री की आशंका पर लिए सैंपल 

Thu, 29 Dec 2016 01:18 AM IST
चाइनीज अंडों की बिक्री की आशंका पर लिए सैंपल 
चाइनीज अंडों की बिक्री की आशंका पर लिए सैंपल  Updated Thu, 29 Dec 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
egg egg
अंडा - फोटो : अमर उजाला
चाइनीज अंडे की बिक्री की आशंका पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन(एफएसडीए) ने सर्वे अभियान चलाया। अंडों के तीन थोक व्यापारियों के यहां जांच कर सैंपल लिए। यह जांच के लिए झांसी भेजे जाएंगे। 
विज्ञापन

एफएसडीए की टीम ने बुंदू कटरा स्थित जितेंद्र एग भंडार, मदिया कटरा स्थित मामा इंटरप्राइजेज और काला महल के मामा एग सेंटर का निरीक्षण किया। यहां अंडे खरीदने के बिल देखे। चाइनीज अंडे की बिक्री की आशंका पर प्रत्येक सेंटर से अंडे का एक-एक सैंपल जुटाया। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अवनीश सिंह, अवधेश पाराशर, ऋतु, पूनम यादव, दीपशिखा, पारुल, अजीत, गुंजन शर्मा, राजवीर सिंह रहे। 
विज्ञापन

गंदगी में पिस रहे थे मसाले, चेतावनी 
टीम ने यमुनापार में भी सर्वे किया। यहां शाहदरा स्थित मुंशी-पन्ना मसाले कारखाना पहुंचे। टीम ने देखा कि गंदगी में मसाले पिस रहे हैं। साफ-सफाई नहीं थी। टीम ने कारखाना स्वामी को साफ-सफाई रखने की सख्त चेतावनी दी। इसके अलावा नुनिहाई स्थित एचबी बिस्किट, चॉकलेट और जैली के सैंपल लिए। खेरिया स्थित नगला कटहर स्थित प्राथमिक विद्यालय भी पहुंची। यहां मिड डे मील में उपयोग होने वाले दूध का नमूना लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चाइनीज अंडे की बिक्री की आशंका पर तीन सैंपल लिए हैं। मसाला कारखाने में गंदगी मिली, चॉकलेट, बिस्किट और स्कूल से दूध के नमूने लिए हैं।
देवाशीष उपाध्याय, जिला अभिहीत अधिकारी 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed