फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dispute In Colony For Monthly Society Fees Mother And Son Beaten

छह सौ रुपये के लिए घर में घुसकर मां-बेटे पर डंडे बरसाए, कॉलोनी में हुई घटना से मची खलबली

Mon, 05 Oct 2020 12:07 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 05 Oct 2020 12:07 AM IST
सार

दीपक के मुताबिक, मां ने पिताके घर पर न होने की बात कही। इस पर किशन सिंह ने विवाद शुरू कर दिया। मां को थप्पड़ मार दिया। गौरव ने विरोध किया। कॉलोनी के लोगों के आने पर किशन सिंह चला गया। 

विज्ञापन
Dispute In Colony For Monthly Society Fees Mother And Son Beaten
मारपीट की घटना का सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा थाना सदर के गायत्री मनहर ग्रोव कॉलोनी में रविवार सुबह सोसायटी के कथित पदाधिकारी ने घर में घुसकर एक परिवार के साथ मारपीट की। विवाद सोसायटी के 600 रुपये नहीं देने पर हुआ।
विज्ञापन



आरोप है कि पदाधिकारी ने पहले महिला के थप्पड़ मारा। बेटे के विरोध करने पर अपने साथियों को बुला लिया। उन्होंने घर में घुसकर मां-बेटे पर जमकर डंडे बरसाए। दोनों के गंभीर चोट लगी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को पकड़ लिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Hathras Case: जयंत चौधरी का भाजपा सरकार पर निशाना, बोले- हाथरस की घटना ने देश को झकझोरा
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्वालियर रोड स्थित गायत्री मनहर ग्रोव कॉलोनी में सुभाष चंद्र अग्रवाल का परिवार रहता है। उनके बेटे दीपक ने बताया कि रविवार सुबह 11:30 बजे पिता घर पर नहीं थे। दीपक के अलावा उसकी मां रजनी, भाई गौरव, विकास, चार साल की भतीजी पिहू घर में थे।

तभी सोसायटी का पूर्व पदाधिकारी किशन सिंह आ गया। उन्होंने मां से सोसायटी के 600 रुपये मांगे। दीपक के मुताबिक, मां ने पिता के घर पर न होने की बात कही। इस पर किशन सिंह ने विवाद शुरू कर दिया। मां को थप्पड़ मार दिया। गौरव ने विरोध किया।


कॉलोनी के लोगों के आने पर किशन सिंह चला गया। 15 मिनट बाद एक कार से छह लोग डंडे लिए हुए आए और परिवार के लोगों के बाहर निकलने पर पीटना शुरू कर दिया। पिटाई से गौरव और उसकी मां रजनी घायल हो गई। इसके बाद आरोपी हमलावर भाग गए। 

दो आरोपी गिरफ्तार
सीसीटीवी फुटेज में मारपीट करते आरोपी नजर आ रहे हैं। पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार के मुताबिक, आरोपी किशन सिंह और देवेंद्र को पकड़ लिया है। अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed