फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dirty comment in whatsapp group

वाट्सएप ग्रुप में जोड़ा छात्रा का नंबर और की अश्लील टिप्पणी

Thu, 27 Apr 2017 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Thu, 27 Apr 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
dirty comment in whatsapp group
Whatsapp
एक शोध छात्रा का मोबाइल नंबर वाट्स एप ग्रुप पर जोड़ लिया गया। इसके बाद ग्रुप के सदस्यों ने छात्रा के बारे में अश्लील बातें लिख दीं। इतना ही नहीं एक धर्म विशेष को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी भी की। शोध छात्रा की तहरीर पर थाना लोहामंडी में ग्रुप एडमिन के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


छात्रा लोहामंडी के एक मोहल्ले की रहने वाली है। वह एमजी रोड स्थित एक कालेज में शोध की छात्रा है। वह एक स्कूल में शिक्षिका भी है। 15 दिन पहले उसके मोबाइल नंबर को एक वाट्स एप के ग्रुप से जोड़ लिया गया। उसकी जानपहचान न होने के कारण छात्रा ने खुद को ग्रुप से अलग कर लिया। मगर, छात्रा को एडमिन ने फिर से जोड़ लिया। इस बार भी छात्रा ग्रुप से अलग हो गई। मगर, एक और बार उसे ग्रुप का सदस्य बना लिया गया। इस पर छात्रा अलग नहीं हुई। ग्रुप पर उसके बारे में अश्लील बातें लिख दी गईं। 
विज्ञापन


इतना ही नहीं एक धर्म विशेष को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। छात्रा ने विरोध किया तो उसके बारे में गालीगलौज भी की। ग्रुप में 50 से ज्यादा लोग शामिल हैं। इनमें से तकरीबन सात लोगों ने टिप्पणी कीं है। कई और महिलाओं के बारे में गलत लिखा। धार्मिक भावनाओं को भड़काने का काम किया। बुधवार को छात्रा की तहरीर पर ग्रुप एडमिन सहित अन्य के खिलाफ धारा 153 क, 294, 67 आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा का कहना है कि ग्रुप में जोड़ने वाला उसे जानने वाला कोई व्यक्ति है। पुलिस का कहना है कि ग्रुप में जुड़े लोगों के नंबर से आरोपियों का पता किया जा रहा है। ग्रुप के सभी सदस्य जांच के घेरे में हैं। छात्रा ने भी चार नंबर बताए हैं। मोबाइल कंपनियों से नंबरों के उपयोगकर्ता के बारे में पता किया जा रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed