{"_id":"6048feffd1cdaa8f041f089a8653a37d","slug":"dibri-from-falling-young-man-burnt-alive-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढिबरी गिरने से जिंदा जला युवक ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ढिबरी गिरने से जिंदा जला युवक
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Mon, 06 Jul 2015 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेड़ा राठौर के सिमराई गांव में शनिवार की रात भजन कीर्तन की महफिल में ढिवरी गिरने से झुलसकर युवक की मौत हो गई। जबकि उसके कपड़ों में लगी आग को बुझाने में दो अन्य युवक भी झुलस गए। घटना की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया।
क्षेत्र के सिमराई गांव में एक चौपाल पर शनिवार की रात भजन कीर्तन का आयोजन चल रहा था। यहां अनिल कुमार (22) पुत्र राजेंद्र सिंह भजन गा रहे थे। कुछ युवक उठकर नाचने लगे। तभी किसी का हाथ लगने से वहां रखी ढिवरी अनिल के ऊपर गिर पड़ा। इससे अनिल के कपड़ाें ने आग लग गई। आग की लपटों में घिरे अनिल के कपड़ों आग को जब तक गांव के जितेंद्र और विपिन ने बुझाया। तब तक वह 80 फीसदी झुलस गए। वहीं, जितेंद्र और विपिन भी झुलस गए। आननफानन में अनिल को उपचार के लिए सैफई पीजीआई ले जाया गया। वहां रविवार को उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर अनिल के परिवार में कोहराम मच गया। परिवारीजनों ने बताया कि आठ महीने पहले ही अनिल की शादी हुई थी। उनकी पत्नी बेबी समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।