फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Crooks also escaped from police surveillance

पुलिस के सर्विलांस से भी बच गए बदमाश

Tue, 20 Oct 2015 01:58 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Tue, 20 Oct 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन
Crooks also escaped from police surveillance
शाहगंज थाने के पास रविवार रात को लक्ष्मी नारायण गोविंद प्रसाद ज्वेलर के कर्मचारी नरेंद्र कश्यप उर्फ रिंकू से गोली मारकर 45 लाख के जेवरात और सात लाख कैश से भरा बैग लूटे जाने की वारदात में पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल पाया है। घटना के तुरंत बाद बदमाशों के पकड़े जाने की थोड़ी सी संभावना थी, क्योंकि बैग में सराफ गोविंद प्रसाद का मोबाइल फोन था। इसे तुरंत ही सर्विलांस पर लगा लिया गया। लेकिन यह कई घंटे ऑन रहने के बावजूद पुलिस तेजी से सटीक लोकेशन ट्रेस नहीं कर पाई। इसके बाद बदमाशों ने फोन स्विच आफ कर दिया।
विज्ञापन

एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह ने लूटकांड के खुलासे के लिए चार टीमें गठित की हैं। एक टीम बाजार में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। उम्मीद है कि  बदमाशों के चेहरे किसी कैमरे में कैद हुए हैं। दूसरी टीम सराफा कारोबारियों से लूटपाट करने वाले गिरोहों पर काम कर रही है।
विज्ञापन

जेल में बंद ऐसे बदमाशों और फरार चल रहे उनके साथियों के बारे में पड़ताल की जा रही है। थाना पुलिस और एसओजी भी लगी है। एसएसपी ने व्यापारी नेताओं से कहा है कि दो दिन के भीतर कोई न कोई सुराग मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एफआईआर : 500 ग्राम सोना, एक लाख कैश
सराफ गोविंद प्रसाद गुप्ता ने लूट के तुरंत बाद बताया था कि  बदमाश जो थैला ले गए हैं, उसमें 45 लाख के सोने के जेवरात और सात लाख कैश था। लूट 52 लाख की बताई गई थी। लेकिन उनकी ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर में बैग में 500 ग्राम सोना, एक लाख कैश और एक मोबाइल फोन बताया गया है। पुलिस इससे थोड़ी राहत महसूस कर रही है।
छह घंटे चला रिंकू का आपरेशन
घायल नरेंद्र कश्यप उर्फ रिंकू का सोमवार को दोपहर 12 बजे से शाम छह बजे तक आपरेशन चला। इसमें डाक्टरों ने उसके सिर में फंसी गोली निकाल दी। रिंकू के परिवारीजनों ने बताया कि डाक्टरों ने अब उनकी हालत खतरे से बाहर बताते हुए मंगलवार सुबह तक होश आने की उम्मीद जताई है।
50 साल बा हुई शाहगंज में बड़ी लूट
शाहगंज के व्यापारी नेता संजय अग्रवाल ने बताया कि बाजार में 50 साल पहले उनके पिता जवाहर लाल अग्रवाल को दुकान में चाकुओं से गोदकर उनसे ज्वेलरी और कैश से भरा थैला लूटा गया था। बाद में उनकी मृत्यु हो गई थी। किसी सराफ के साथ अब इस तरह की घटना हुई है। यहां इतनी भीड़ रहती है कि पैदल चलना तक मुश्किल होता है।

अब बाजार में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
इतनी बड़ी वारदात के बाद सकते में आए व्यापारी अपनी सुरक्षा खुद ही करने में जुट गए हैं। पूरे शाहगंज मार्केट में कैमरे लगाए जाने पर जोर दिया गया है। इसकी शुरुआत अगले सप्ताह रूई की मंडी से होने जा रही है। पहले 10 सीसीटीवी लगाए जाएंगे। इसके बाद सभी प्रमुख जगहों को कैमरों से कवर किया जाएगा। सराफ अपने शोरूम के बाहर की ओर भी कैमरे लगाने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed