फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   criminal came black car

काली कार से आया था मां-बेटी का कातिल

Thu, 25 Jun 2015 02:07 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Thu, 25 Jun 2015 02:07 AM IST
विज्ञापन
criminal came black car
खंदारी कालोनी के दोहरे हत्याकांड में करीबी पर शक की सुई घूम रही है।
विज्ञापन
कालोनी में लगे आधा दर्जन सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग चेक करके पुलिस ने कातिल का सुराग तलाशने की कोशिश की। एक कोठी के कैमरे की फुटेज में काले रंग की कार में संदिग्ध व्यक्ति को बैठकर जाते देखा गया है। हालांकि उसका चेहरा साफ नजर नहीं आ रहा। कालोनीवासियों से पूछताछ में जानकारी मिली है कि काली कार से उनका कोई परिचित या रिश्तेदार घटना वाले दिन नहीं आया है। ऐसे में काली कार में बैठकर जाने वाला व्यक्ति संदेह के घेरे में आ गया है।
खंदारी कालोनी में मंगलवार को अधिवक्ता प्रवीण गुलाटी की पत्नी रमा और विकलांग बेटी दीक्षा की बेरहमी से हत्या करके लूटपाट की गई थी। बुधवार को पुलिस अधिकारियों ने कातिल का सुराग तलाश करने को कालोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग खंगाला। हत्यारे कोठी के पिछवाड़े की गली से कूदकर कालोनी के पिछले हिस्से से भागे हैं। इसी आधार पर पुलिस ने कालोनी के पिछले हिस्से की कोठियों में लगे कैमरे खंगाले।
एक कैमरे में दोपहर 3:12 बजे सनातन धर्म मंदिर के पास खड़ी कार में बैठकर एक व्यक्ति जाते हुए देखा गया है। पुलिस ने जब कालोनी में पता किया तो लोगों ने काली कार से किसी के घर नहीं आने की बात कही। कालोनी के कुछ लोगों का तो ये भी कहना था कि कार में बैठकर जाने वाला व्यक्ति अधिवक्ता गुलाटी के कपड़े पहने हुए था।

गहने भी लूट ले गए हत्यारे
हत्यारों ने रमा की हत्या के बाद उनके हाथों से सोने के दो कड़े और दो अंगूठी उतारी हैं, जबकि दीक्षा के गले से सोने की चेन और कान का एक कुंडल भी लूटा है। मुकदमे में अधिवक्ता ने शरीर से जेवरात लूटे जाने की बात कही है।

नौकर-नौकरानी से पूछताछ
पुलिस ने गुलाटी के यहां घरेलू कामकाज करने वाली नौकरानी और उसकी बेटी से पूछताछ की। इनसे कोई सुराग नहीं मिल पाया। दोनों सुबह-शाम साफ सफाई करने जाती थीं।

मृदुभाषी और मिलनसार थीं रमा
कालोनीवासी हत्याकांड से दुखी हैं। उन्होंने बताया कि रमा मिलनसार थीं। कालोनी में आने वाला सब्जी विक्रेता भी रमा की हत्या की बात सुनकर फूट-फूटकर रो पड़ा। उसने बताया कि उनसे जब भी पीने को पानी मांगा तो उन्होंने मिठाई और नमकीन भी खाने को दी।

बेटी-दामाद के आने पर हुआ अंतिम संस्कार
मां-बेटी के शव का रात में ही पोस्टमार्टम हुआ। शव तड़के पांच बजे घर लाए गए। शाम तकरीबन पांच बजे बेटी निधि और दामाद कोनित कश्मीर से लौटकर घर पहुंचे। इसके बाद ही शवों का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed