{"_id":"58752be84f1c1be165ba9ba0","slug":"chunav-aachar-sanhita","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने चेकिंग में पकड़ी 184 किलो चांदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने चेकिंग में पकड़ी 184 किलो चांदी

Updated Wed, 11 Jan 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
चांदी की बिस्किट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने चेकिंग के दौरान मंगलवार शाम कोतवाली के अग्रसेन चौराहा से 184 किलो चांदी पकड़ ली। इसे सिक्योरिटी एंजेसी के कर्मचारी ले जा रहे थे। उन्होंने चांदी से संबंधित कागजात पेश किए। इसके बाद इसे मंगाने वाले सराफ नरेंद्र और सौरभ पहुंचे। उन्होंने पूरा विवरण दिया। इस पर पुलिस ने चांदी उनके सुपुर्द कर दी । इसके कागताज आयकर विभाग को दे दिए गए हैं।
यह पहला मौका रहा जब आचार संहिता लगने केबाद चांदी पकड़ी गई। इससे पहले कैश ही पकड़ा जा रहा था। पुलिस की इस कार्रवाई से व्यापारियों में नाराजगी है। सबसे ज्यादा इस बात पर कि पुलिस बैंकों के आस पास भी चेकिंग कर रही है।
जो कारोबारी बैंक में जमा कराने के लिए कैश ले जा रहे हैं, उनकी भी तलाशी ली जा रही है। कई से कैश भी जब्त किया जा चुका है। इस पर शुक्रवार को व्यापारी एसएसपी से मिलेंगे । उनका कहना है कि जिस कारोबारी के पास कैश का ब्योरा है, उसे जाने दिया जाए। बता दें, पुलिस 50 हजार से ऊपर की राशि मिलने पर मामला आयकर को सौंप रही है।
विज्ञापन
उड़न दस्तों में मजिस्ट्रेट भी तैनात हैं। कैश और जेवरात के तमाम मामले मजिस्ट्रेट के सुपुर्द किए जा रहे हैं। वही निर्णय ले रहे हैं कि ब्योरा मिलने और न मिलने की सूरत में क्या कार्रवाई करनी है।
मगर अपराधी नहीं आ रहे पुलिस के हाथ
आगरा।
चुुनाव आचार संहिता लगने के बाद पुलिस की टीमें जगह जगह चेकिंग कर रही हैं। कई जगह बैरियर भी लगाए गए हैं। इसके बावजूद फरार अपराधी पुलिस के शिकंजे में नहीं आ रहे हैं। अभी भी 100 से अधिक ईनामी अपराधी खुले घूम रहे हैं। चुनाव आयोग चाहता है कि इनकी जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाए। इसके लिए पुलिस को निर्देश भी दिए गए हैं। इसके बावजूद इनकी गिरफ्तारी नहीं हो पा रही है।
चोरों को नहीं चेकिंग का डर
आगरा।
पुलिस की चेकिंग में व्यापारियों का कैश तो खूब पकड़ा जा रहा है लेकिन इस चौकसी का चोरों पर कोई असर नहीं है। आचार संहिता लगने के बाद कितनी ही चेकिंग के दावे किए जा रहे हों लेकिन हर दूसरे दिन शहर में कहीं न कहीं चोरी हो रही है। कभी ताजगंज तो कभी एत्माद्दौला, चोर खुलकर खेल रहे हैं। कोतवाली के पास भी चोरी हो चुकी है।