फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chinmayanand supporter threatens to kill SP leader

चिन्मयानंद समर्थक ने सपा नेता को दी जान से मारने की धमकी, कहा- पेट्रोल डालकर जिंदा जला देंगे

Mon, 16 Sep 2019 04:14 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 16 Sep 2019 04:14 PM IST
विज्ञापन
Chinmayanand supporter threatens to kill SP leader
प्रतीकात्मक तस्वीर
छात्रा से दुष्कर्म के आरोपों में घिरे पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री चिन्मयानंद के बारे में फेसबुक पर टिप्पणी करने के बाद आगरा के सपा नेता को धमकियां मिल रही है। उनका आरोप है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री के समर्थक ने फोन कर जान से मारने की धमकी दी है। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के लवकुश विहार निवासी सपा नेता विकास यादव ने अपनी फेसबुक आईडी पर एक वीडियो शेयर किया था। इसके साथ टिप्पणी भी की थी। 12 सितंबर की रात 12 बजे विकास के मोबाइल पर दो बार कॉल आए। एक नंबर चार अंक का ही था। 
विज्ञापन


फोन करने वाले ने पहले विकास से गालीगलौज की। बाद में कहा कि एक सप्ताह में उठाकर ले जाएंगे। पेट्रोल डालकर आग लगा देंगे। इसी तरह 14 सितंबर को भी फोन करके धमकी दी गई। इससे विकास दहशत में हैं। उन्होंने पुलिस की सुरक्षा की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने थाना सिकंदरा में चिन्मयानंद समर्थक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। चार अंकों का नंबर इंटरनेट कालिंग से किया जाता है। थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। कॉल करने वाले की डिटेल निकलवाई जा रही है।

ये भी पढ़ें- चिन्मयानंद केसः छात्रा ने पहली बार बताया क्यों लंबे समय तक रही चुप, होती रही शोषण का शिकार
ये भी पढ़ें-  चिन्मयानंद केसः छात्रा बोली- मैंने स्वामी के 43 असली वीडियो एसआईटी को सौंपे, पिता ने कही ये बात
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed