फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chinese hackers hack id

चीनी हैकर्स ने लगाया एक करोड़ का चूना

Fri, 12 Feb 2016 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Updated Fri, 12 Feb 2016 02:12 AM IST
विज्ञापन
Chinese hackers hack id
शू एक्सपोर्ट फर्म को चीनी हैकर्स ने एक करोड़ रुपये का चूना लगा दिया। चीन की कंपनी की आईडी हैक करके शू एक्सपोर्ट फर्म को ईमेल भेजा। शू मैटेरियल मंगाने के लिए अपने खाते में आनलाइन रकम ट्रांसफर करा ली। मैटेरियल नहीं आने पर जब फर्म ने पता किया तो धोखाधड़ी की जानकारी हुई। फर्म की ओर से एसएसपी से शिकायत की गई है। इस मामले की जांच साइबर सेल कर रही है।
विज्ञापन

शू एक्सपोर्ट फर्म सिकंदरा क्षेत्र में है। फर्म चीन की एक कंपनी से शू मैटेरियल मंगवाती है। इसके लिए आनलाइन लेन-देन किया जाता है। तकरीबन 15 दिन पहले फर्म की ईमेल आईडी पर चीन की कंपनी का मेल आया था। इसमें लिखा था कि कंपनी ने अपना एकाउंट बदल लिया है। आगे से पेमेंट शंघाई शहर की एक बैंक में किया जाएगा। इस पर शू फर्म की ओर से तकरीबन एक करोड़ रुपये का पेमेंट किया गया। मगर, कंपनी से माल नहीं आने पर फोन पर जानकारी ली गई। कंपनी ने बताया कि पेमेंट नहीं किया गया है। इस कारण माल नहीं भेजा गया। इस पर जब फर्म ने पता किया तो जानकारी हुई है कि कंपनी की आईडी को हैक करके चीन में बैठे हैकर्स ने उससे मिलती जुलती ईमेल आईडी बनाई। इसमें जिस बैंक का एकाउंट दिया गया था वह कंपनी का नहीं है। रकम ट्रांसफर कराकर हैकर्स ने रकम निकाल भी ली। साइबर सेल में मामले की जांच की जा रही है। हालांकि अब तक कुछ हाथ नहीं आ सका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed