{"_id":"5cb31f7ebdec22068c42acd9","slug":"china-tourist-filed-fir-for-cyber-fraud-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चीन की पर्यटक को कनाडा में लगा 'चूना', आगरा में मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चीन की पर्यटक को कनाडा में लगा 'चूना', आगरा में मुकदमा दर्ज
Sun, 14 Apr 2019 05:24 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 14 Apr 2019 05:24 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत आईं चीन की एक पर्यटक के क्रेडिट कार्ड का डाटा चोरी करके साइबर अपराधियों ने ऑनलाइन शॉपिंग कर ली। पर्यटक को इसकी जानकारी मोबाइल पर मैसेज आने पर हुई। पर्यटक ने आगरा के थाना पर्यटन में शिकायत की। साइबर सेल ने पड़ताल की तो पता चला कि शॉपिंग कनाडा में की गई है। पर्यटक ने कार्ड ब्लाक करा दिया है।
चीन की बाई जयमिने डेढ़ महीने पहले भारत भ्रमण पर आईं थीं। वो दिल्ली, जयपुर, हरिद्वार गईं। इसके बाद 10 अप्रैल को आगरा आई थीं। वो होटल में रुकी थीं। 11 अप्रैल को उनके मोबाइल पर मैसेज आया। इसमें 1099 कैनेडियन डॉलर की ऑनलाइन शॉपिंग के बारे में लिखा हुआ था।
यह देखकर चीनी पर्यटक के होश उड़ गए। उन्होंने होटल स्टाफ को बताया। होटल कर्मियों ने थाना पर्यटन पुलिस को जानकारी दी। पर्यटक ने क्रेडिट कार्ड को ब्लाक करा दिया। पर्यटक की तहरीर पर आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया। साइबर क्राइम सेल को मामले की पड़ताल के लिए लगाया गया।

कनाडा में की गई ऑनलाइन शॉपिंग
इसमें पता चला है कि पर्यटक के खाते से ऑनलाइन शॉपिंग कनाडा में की गई है। उनके क्रेडिट कार्ड का नंबर डाला गया है। पर्यटक का कहना था कि कार्ड उनके पास हैं। उन्होंने किसी को अपना कार्ड का नंबर और पिन भी नहीं बताया।
उन्होंने 13 मार्च को दिल्ली में कुतुबमिनार की टिकट खरीदने के लिए कार्ड का प्रयोग किया था। पुलिस को आशंका है कि कार्ड का डाटा चोरी करके इसका इस्तेमाल किया गया है। इंस्पेक्टर थाना पर्यटन का कहना है कि मामले की रिपोर्ट दिल्ली पुलिस को दी जाएगी।