{"_id":"1f04b8a75fb4466ad97c5395b424c01b","slug":"chhattra-ki-hattya-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र की हत्या कर शव लोहामंडी में फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्र की हत्या कर शव लोहामंडी में फेंका
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Sun, 09 Aug 2015 02:19 AM IST
विज्ञापन
बिल्लोचपुरा, मदिया कटरा से तीन दिन पहले लापता सातवीं के छात्र ओसामा (14) का शव लोहामंडी क्षेत्र में शुक्रवार को रेलवे क्रासिंग के पास मिला था। पिता का कहना है कि बेटे की हत्या की गई है। दो दिन से पुलिस गुमशुदगी नहीं दर्ज कर रही थी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
छात्र के पिता जमील कुरैशी जूता कारखाना चलाते हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह करीब 11 बजे वह घर के बाहर से लापता हो गया। थाना हरीपर्वत में शुक्रवार को गुमशुदगी की जानकारी दी। पुलिस ने फोटो बनवाने को कहा था। उन्होंने फोटो बनवाने के बाद ऑटो और अन्य स्थानों पर गुमशुदगी के पोस्टर चस्पा कर दिए। शनिवार सुबह वह हरीपर्वत थाने पहुंचे तो पुलिस ने बताया कि लोहामंडी के पुनिया पाड़ा रेलवे क्रासिंग के पास से शुक्रवार दोपहर किसी किशोर का शव मिला है। पोस्टमार्टम गृह पहुंचकर उन्होंने अपने बेटे के रूप में उसकी शिनाख्त की।
जमील ने बताया कि उनके बेटे की हत्या की गई है। अगर ट्रेन एक्सीडेंट होता तो शरीर पर चोटों के निशान होते, लेकिन उसकी कनपटी पर ही चोट का निशान था। उसकी जेब से एक्टिवा स्कूटर की चाबी मिली है, जबकि उनके पास स्कूटर नहीं है। उन्होंने किसी से रंजिश से इनकार किया। इंस्पेक्टर लोहामंडी का कहना है कि किशोर घर से नाराज होकर चला गया था। ये हत्या है या एक्सीडेंट, इसकी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।