फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chain looted in Jaipur House

गूगल क्राइम मैपिंग फेल, जयपुर हाउस में लुटी चेन

Wed, 06 Apr 2016 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Wed, 06 Apr 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
Chain looted in Jaipur House
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
शहर की पॉश कालोनी जयपुर हाउस में मंगलवार दोपहर शिक्षिका अंशू शर्मा की चेन लूट ली गई। बेखौफ बाइकर्स गैंग के दो बदमाशों ने वारदात अंजाम दी। वह उस समय सहेलियों के साथ मंदिर गई थीं। मंदिर के सामने ही चेन लूटी गई। हैरानी की बात है कि सूचना मिलने पर भी पुलिस काफी देर बाद पहुंची। जबकि गूगल क्राइम मैपिंग में जयपुर हाउस में चेन लूट का खतरा सबसे ज्यादा बताया गया है। इसके बावजूद यहां गश्त नहीं कराई गई।
विज्ञापन


राजामंडी निवासी अमित कुमार की पत्नी अंशू सुभाष पार्क स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में टीचर हैं। वे सहेलियों के साथ जयपुर हाउस में मंदिर गई थी। तभी बाइकर्स गैंग के दो बदमाश आए। उनके नजदीक आकर बाइक धीमी की। पीछे बैठे बदमाश ने झपट्टा मारा और एक तोले की चेन तोड़ ली।
विज्ञापन


वह जोर से चिल्लाई। बदमाश भागने लगे। उनकी सहेलियों ने पैदल ही पीछा किया लेकिन बदमाश हाथ नहीं आए। इसके बाद 100 नंबर पर सूचना दी गई लेकिन पुलिस 25 मिनट में पहुंची जबकि जयपुर हाउस में ही पुलिस चौकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बात यह है कि एक अप्रैल से शुरू की गई गूगल क्राइम मैपिंग में जयपुर हाउस में चेन लूट का खतरा बताया गया है। यहां चेन स्नेचिंग की वारदात होती रही हैं। क्राइम मैपिंग का मकसद ऐसी जगहों पर पुलिस की गश्त बढ़ाने का है ताकि वारदात न हो सके लेकिन जयपुर हाउस में यह प्रयोग फेल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed