{"_id":"59f894b44f1c1bd1538ba1bc","slug":"car-loot-in-agra-two-robbers-arrested","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन बुकिंग कराकर चालक से लूटी कार, मुठभेड़ में पकड़े गए दो बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऑनलाइन बुकिंग कराकर चालक से लूटी कार, मुठभेड़ में पकड़े गए दो बदमाश
ब्यूरो/अमर उजाला खंदौली/आगरा
Updated Wed, 01 Nov 2017 09:24 AM IST
विज्ञापन
कार लूट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना एक्सप्रेसवे पर आगरा में खंदौली के पास से मंगलवार सुबह कार लूटकर भाग रहे चार बदमाशों को पीछा करते हुए पुलिस ने सैंया में घेर लिया। पुलिस का दावा है कि यहां बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुई।
इसमें पैर में गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। ताज्जुब की बात यह रही कि इतनी घेराबंदी के बावजूद दो बदमाश पुलिस के सामने से ही भाग भी निकले। पुलिस ने लूटी गई कार भी बरामद कर ली है।
यह कार फरीदाबाद के सूर्य विहार निवासी दीपक की है। वह टूर एंड ट्रेवल्स एजेंसी चलाता है। उसने बताया कि आनलाइन बुकिंग के जरिए चार लोगों के लिए यह कार बुक की गई थी। बताया गया था कि मथुरा, वृंदावन जाना है।

दीपक इन लोगों को लेकर सोमवार शाम फरीदाबाद रेलवे स्टेशन से चला था। रात में गोवर्धन रुके। सुबह बरसाना के लिए जा रहे थे। तभी एक्सप्रेसवे पर आगे की सीट पर बैठे बदमाश ने उसके गले पर चाकू लगा दिया। पीछे बैठे बदमाश ने सिर पर तमंचा लगा दिया।
उससे पांच हजार रुपये दो मोबाइल फोन लूट लिए। उसके कपड़े उतारकर उनसे उसके हाथ बांध दिए। खंदौली में उसे चलती कार से फेंक दिया। वहां दौड़ लगाने के लिए पहुंचे युवकों ने उसके हाथ खोले। तब उसने पुलिस को सूचना दी। खंदौली थाना में अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई।

दो बदमाश भागने में सफल
घायल
- फोटो : अमर उजाला
उधर, दीपक की सूचना पर पुलिस ने बदमाशों की तलाश की तो दोपहर 12 बजे उनकी कार थोड़ी दूर आगे नजर आ गई। पुलिस ने उसका पीछा किया। गांव सौंरा के निकट अरहर के खेत में बदमाश घेर लिए गए।
एसपी पश्चिम अखिलेश नारायण ने बताया कि पुलिस को देखते ही बदमाशों ने गोली चला दी। जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों को पैर में गोली लगी। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से तमंचे और कारतूस मिले। घायल बदमाश बरसाना के गांव विडो का कन्हैया और शमसाबाद के गांव गुलबापुरा का अन्ना लोहरे है। वहीं दो बदमाश भागने में सफल रहे।

जीपीएस भी निकाल लिया था
पुलिस का कहना है कि मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की गोली लगने से दो दरोगा भी घायल हुए हैं। ये हैं तेजवीर सिंह और आदित्य कुमार। इन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
दीपक ने बताया कि बदमाशों ने उससे कैश और मोबाइल लूटने के बाद कार से जीपीएस भी निकाल दिया था। उनका कहना था कि इससे पुलिस को उनकी लोकेशन मिल सकती है।
दीपक ने बताया कि बदमाशों ने उससे कैश और मोबाइल लूटने के बाद कार से जीपीएस भी निकाल दिया था। उनका कहना था कि इससे पुलिस को उनकी लोकेशन मिल सकती है।