फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   car chori

दिल्ली से कार लूटकर भाग रहे तीन बदमाश गिरफ्तार

Fri, 26 Aug 2016 01:46 AM IST
दिल्ली से कार लूटकर भाग रहे तीन बदमाश गिरफ्तार
दिल्ली से कार लूटकर भाग रहे तीन बदमाश गिरफ्तार Updated Fri, 26 Aug 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
car chori
car - फोटो : amar ujala
दिल्ली में सराय काले खां से सवारी बनकर बैठे पांच बदमाशों ने ड्राइवर को रास्ते में फेंककर कार लूटकर भाग निकले। यमुना एक्सप्रेसवे कुबेरपुर पर पुलिस ने घेराबंदी कर तीन बदमाशों को कार सहित पकड़ लिया। जबकि दो बदमाश भाग गए। 
विज्ञापन

बुधवार रात लगभग 11 बजे सराय काले खां से टैक्सी स्विफ्ट डिजायर कार में पांच बदमाश गुड़गांव के लिए सवारी बनकर बैठे थे। रास्ते में धौलाकुआं पर लघुशंका बहाने कार रुकवाई और ड्राइवर अमार निवासी नूह मेवात हरियाणा का मुंह बंद कर पिटाई की। बाद में कार और मोबाइल लूट लिए। रास्ते में ड्राइवर को चलती गाड़ी से फेंक दिया। ड्राइवर की जेब में रखे दूसरे मोबाइल से 100 नंबर और मालिक को फोन कर घटना की जानकारी दी। मालिक और थाना कैंट दिल्ली की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गयी। मालिक सुमित गुप्ता निवासी कुंवरपुर थाना सितारगंज जिला ऊदमसिंह नगर हरियाणा ने बदमाशों के खिलाफ लूट की तहरीर दी। दिल्ली कैंट पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर गाड़ी में लगे जीपीएस से उसकी लोकेशन यमुना एक्सप्रेसवे पर पता की। उन्होंने आगरा कंट्रोल रूम को सूचना देकर पीछा शुरू कर दिया। छलेसर पुलिस ने चौकी इंचार्ज योगेश कुमार ने मय फोर्स नाकाबंदी कर तीन बदमाशों को कार सहित पकड़ लिया। जबकि दो बदमाश भाग निकले। पकड़े गये बदमाशों ने अपना नाम दिलीप पुत्र मुन्नालाल निवासी नई बस्ती कृष्णापुरम टूंडला फीरोजाबाद, टिंकू पुत्र भूरीसिंह निवासी बिलसड़ा थाना बेवर जिला मैनपुरी, राहुल पुत्र वीरेंद्र निवासी धार रोड पोड़ी उत्तराखंड बताया है। दिल्ली कैंट पर सब इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद ने बताया कि दिलीप टूंडला और दिल्ली में कई बार लूट के मामले में जेल जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed