{"_id":"59156f324f1c1b647f850c53","slug":"brother-was-murdered-while-trying-to-save-her-sister-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन की चीख सुनकर दौड़ा था भाई, दरिंदे ने बचने के लिए मार दी गोली ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहन की चीख सुनकर दौड़ा था भाई, दरिंदे ने बचने के लिए मार दी गोली
ब्यूरो/ अमर उजाला मथुरा
Updated Fri, 12 May 2017 01:45 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन मई की रात को गोवर्धन के माधुरीकुंड के जंगल में बहनों के सामने हुई युवक की हत्या का खुलासा हो गया है। पुलिस ने दिलीप जाट को गिरफ्तार करके वह तमंचा भी बरामद कर लिया है जिससे गोली चलाई गई थी।
आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह सड़क किनारे वाहन का इंतजार करने वाले लोगों को कार में लिफ्ट देकर लूटपाट करता है। ऐसे परिवारों को टारगेट बनाते थे जिसमें महिलाएं और बच्चे हों। तीन मई की शाम को छाता के एक गांव से अपनी बहन को विदा कराकर डीग का युवक लौट रहा था। साथ में चचेरी बहन भी थी। तीनों कोसी से मारुति वैन में सवार हुए थे।
कार चालक उनको काफी देर घुमाने के बाद माधुरीकुंड ले आया। यहां गाड़ी खराब होने का बहाना बनाते हुए युवक से कहा कि पास के गांव में जाकर तार ले आए। युवक वहां से चला ही था कि कार चालक ने महिला से छेड़छाड़ शुरू कर दी। उसे खींचकर जंगल की तरफ ले जाने लगा। चीख पुकार सुनकर युवक दौड़ा तो कार चालक दिलीप ने उसे गोली मार दी।
विज्ञापन
सिर में गोली लगते ही उसकी मौत हो गई थी। युवक के जमीन पर गिरते ही चालक कार लेकर भाग गया। गुरुवार को मीडिया के सामने घटना का खुलासा करते हुए एसपी देहात अरुण कुमार सिंह ने बताया कि डीग के गांव मवई निवासी दिलीप जाट पुत्र भीमसेन ने हत्याकांड को अंजाम दिया। इसके कब्जे से 5200 सौ रुपये और तमंचा बरामद किया है। एसपी देहात ने बताया कि वह महिलाओं को साफ्ट टारगेट बनाकर वारदातों को अंजाम देता था।