फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   brother is law murder in mathura

अय्याशी का राज न खुल जाए इसलिए जीजा ने मूसल से कुचला सिर

Fri, 11 Aug 2017 10:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सौंख (मथुरा)
ब्यूरो/अमर उजाला सौंख (मथुरा) Updated Fri, 11 Aug 2017 10:06 PM IST
विज्ञापन
brother is law murder in mathura
Murder
महेश की अय्याशी का राज रिश्ते में साला लगने वाला धर्मेंद्र खोलने वाला था। धर्मेंद्र ने कई बार धमकाया भी था, रुपये भी ऐंठ लिए थे। जब महेश को धर्मेंद्र खतरा लगने लगा तो उसने रात को सोते वक्त मूसली से सिर कुचलकर उसे मार डाला। मगोर्रा पुलिस ने महेश को गिरफ्तार कर चार अगस्त को हुई हत्या की वारदात का खुलासा कर दिया है।
विज्ञापन


चार अगस्त को नगला कंजा में सोते समय धर्मेंद्र सिंह (23) की सिर कुचलकर हत्या कर दी गई थी। अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था। मगोर्रा पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के बाद गुरुवार की रात पुलिस ने आगरा के अछनेरा निवासी महेश सिंह को जाजनपट्टी तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार महेश सिंह ने स्वीकार किया कि उसी ने धर्मेंद्र की हत्या की थी। 
विज्ञापन


शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में एसपी देहात आदित्य शुक्ला ने बताया कि धर्मेंद्र की पत्नी से महेश के अवैध संबंध थे, यह धर्मेंद्र जान चुका था। कई दूसरी युवतियों से भी महेश के संबंध थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


धर्मेंद्र बार-बार महेश को धमकाता था कि वह परिवार वालों को बता देगा। कई दफा महेश से पैसे भी ऐंठ चुका था। हत्या से दो दिन पहले ही 25 हजार रुपये खाते में डलवाए थे। वह लगातार पैसे की मांग बढ़ाता जा रहा था। इसी से तंग आकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed