{"_id":"580a67704f1c1b1030704e96","slug":"bird-flue","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्ड फ्लू की आशंका के मद्देनजर आगरा में अलर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बर्ड फ्लू की आशंका के मद्देनजर आगरा में अलर्ट
बर्ड फ्लू की आशंका के मद्देनजर आगरा में अलर्ट
Updated Sat, 22 Oct 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
Alert of bird flu in chandigarh
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में बर्ड फ्लू की आशंका पर आगरा का स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है। यहां एसीएमओ डा. शेर सिंह और संक्रामक रोग विभाग की डा. प्रियंका चौहान के नेतृत्व में रैपिड रेस्पोंस टीम बनाई गई है। स्वास्थ्य विभाग जल्द ही बैठक कर रणनीति बनाएगा। इसमें सामाजिक संगठन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक भी शामिल होंगे। सीएमओ डा. बीएस यादव ने बताया कि इसे लेकर अभी कोई दिशा-निर्देश नहीं आए हैं। एहतियातन टीम बना दी गई है।
वहीं विकास भवन स्थित पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय में बैठक हुई। इसमें पांच रैपिड रेस्पोंस टीम बनाई गई हैं। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. अजय सिन्हा ने बताया कि आगरा में बर्ड फ्लू का अभी कोई खतरा नहीं है। फिर भी पांच टीम बनाई गई हैं, जिनके प्रभारी उप पशु चिकित्साधिकारी हैं।
इनका रखें ख्याल:
एसएन मेडिकल कालेज के माइक्रो बायलॉजी विभाग के हेड डा. अंकुर गोयल बताते हैं कि एच-5 एन-1 वायरस से ये बीमारी फैलती है। सामान्य तौर पर इसके लक्षण बुखार-जुकाम-खांसी, थकावट होना, भूख न लगना है। एहतियातन, छींकते-खांसते वक्त रुमाल मुंह पर रखें और हाथों को विशेष तौर से साफ रखें।