फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bird flue

बर्ड फ्लू की आशंका के  मद्देनजर आगरा में अलर्ट

Sat, 22 Oct 2016 12:37 AM IST
बर्ड फ्लू की आशंका के  मद्देनजर आगरा में अलर्ट
बर्ड फ्लू की आशंका के  मद्देनजर आगरा में अलर्ट Updated Sat, 22 Oct 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
bird flue
Alert of bird flu in chandigarh - फोटो : Demo Pic
 दिल्ली में बर्ड फ्लू की आशंका पर आगरा का स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है। यहां एसीएमओ डा. शेर सिंह और संक्रामक रोग विभाग की डा. प्रियंका चौहान के नेतृत्व में रैपिड रेस्पोंस टीम बनाई गई है। स्वास्थ्य विभाग जल्द ही बैठक कर रणनीति बनाएगा। इसमें सामाजिक संगठन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक भी शामिल होंगे। सीएमओ डा. बीएस यादव ने बताया कि इसे लेकर अभी कोई दिशा-निर्देश नहीं आए हैं। एहतियातन टीम बना दी गई है। 
विज्ञापन

वहीं विकास भवन स्थित पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय में बैठक हुई। इसमें पांच रैपिड रेस्पोंस टीम बनाई गई हैं। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. अजय सिन्हा ने बताया कि आगरा में बर्ड फ्लू का अभी कोई खतरा नहीं है। फिर भी पांच टीम बनाई गई हैं, जिनके प्रभारी उप पशु चिकित्साधिकारी हैं।
विज्ञापन


इनका रखें ख्याल:
एसएन मेडिकल कालेज के माइक्रो बायलॉजी विभाग के हेड डा. अंकुर गोयल बताते हैं कि एच-5 एन-1 वायरस से ये बीमारी फैलती है। सामान्य तौर पर इसके लक्षण बुखार-जुकाम-खांसी, थकावट होना, भूख न लगना है। एहतियातन, छींकते-खांसते वक्त रुमाल मुंह पर रखें और हाथों को विशेष तौर से साफ रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed