{"_id":"57ba01304f1c1b4d58d4f3b2","slug":"babulal","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद बाबूलाल के बेटे ने डाक्टर को जड़ा थप्पड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सांसद बाबूलाल के बेटे ने डाक्टर को जड़ा थप्पड़
सांसद बाबूलाल के बेटे ने डाक्टर को जड़ा थप्पड़
Updated Mon, 22 Aug 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
पंजाब में कांग्रेस नेताओं में मारपीट, चले लात घूंसे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी के दुल्हारा रोड पर तालाब में डूबे गोपाल को बाहर निकालने के बाद जब अस्पताल ले जाया गया तो डाक्टर ने उसे मृत घोेषित कर दिया। इस पर परिवारीजन भड़क गए। इसकी जानकारी पर सांसद चौ. बाबूलाल के बेटे रामेश्वर चौधरी अस्पताल आ गए। आरोप है कि उन्होंने डाक्टर से अभद्रता की। उनके साथ मारपीट कर दी। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
कसबा के दुल्हारा रोड पर तालाब में राहुल और गोपाल डूब गए थे। गोपाल का शव दोपहर 12 बजे निकाल लिया गया था। इसके बाद उसे परिवारीजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंच गए। आरोप है कि डाक्टर पीयूष अग्रवाल ने गोपाल के हाथ की नब्ज देखकर उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि परिवारीजन उसको आक्सीजन लगाने की मांग कर रहे थे। मगर, डाक्टर ने ऐसा नहीं किया। परिवारीजनों के हंगामा करने पर सांसद पुत्र रामेश्वर चौधरी और सभासद भूरा सहित अन्य लोग आ गए।
विज्ञापन
उन्होंने डाक्टर को पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी। इससे हास्पिटल में अफरातफरी मच गई।
बाद में अन्य डाक्टर आ गए। तब डा. पीयूष अग्रवाल को बचाया जा सका। डाक्टर ने बताया कि उनकी जान को खतरा है। थाना फतेहपुर सीकरी में तहरीर दी। फतेहपुर सीकरी थाना के एसओ ने बताया कि सांसद पुत्र और सभासद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सांसद चौ. बाबूलाल का कहना है कि यह मामला उनके संज्ञान मेें नहीं है। वह इसकी जानकारी कर रहे हैं।
विज्ञापन