फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   attempt to kidnap the girl by molester in etah

कोचिंग से लौट रही छात्रा से सरेराह छेड़छाड़, अगवा करने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 24 Jun 2019 11:57 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 24 Jun 2019 11:57 AM IST
विज्ञापन
attempt to kidnap the girl by molester in etah
थाने में बैठा आरोपी - फोटो : अमर उजाला
एटा में कोचिंग से घर लौट रही बीटीसी की छात्रा के साथ युवक ने छेड़छाड़ कर उसे अगवा करने की कोशिश की। छात्रा की चीखपुकार सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और जमकर पीटा। पुलिस ने आरोपी हिरासत में ले लिया। छात्रा के परिजनों की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई है। 
विज्ञापन


थाना अलीगंज क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती बीटीसी की पढ़ाई कर रही है। वो कस्बा अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर पर प्रतियोगी परीक्षा की भी तैयारी कर रही है। रविवार दोपहर वो कोचिंग सेंटर से साइकिल पर सवार होकर घर लौट रही थी। 
विज्ञापन


किला रोड पर एक युवक ने लात मारकर छात्रा की साइकिल गिरा दी और आरोपी उसका हाथ पकड़ खींचकर ले जाने का प्रयास करने लगा। विरोध करने पर आरोपी नहीं माना तो छात्रा ने मदद के लिए चिल्लाने लगी। चीखपुकार सुनकर खेत पर काम करने वाले लोगों ने मौके की ओर दौड़े। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने आरोपी को पीटा

लोगों को आता देखकर युवक झाड़ियों में छिप गया, लेकिन लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और जमकर पीटा। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। छात्रा ने आरोपी पर अंगूठी, जंजीर लूटने का भी आरोप लगाया है। 

इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाई ने बताया कि मामला छेड़छाड़ का है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। छात्रा के परिजनों की ओर से मिली तहरीर पर मुकदमा दर्ज हो गया है। पुलिस वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed