{"_id":"577038ad4f1c1b2e5879af9c","slug":"attack-on-bakeshhwar-chawki-incharge","type":"story","status":"publish","title_hn":"बल्केश्वर चौकी प्रभारी पर हमला, वर्दी फाड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बल्केश्वर चौकी प्रभारी पर हमला, वर्दी फाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
Updated Mon, 27 Jun 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
पुलिस पर हमले की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। बल्केश्वर चौकी में रविवार दोपहर एक युवक ने चौकी प्रभारी राकेश यादव पर हमला कर दिया। उनकी वर्दी फाड़ दी। इससे हड़कंप मच गया। पुलिसकर्मियों ने युवक को किसी तरह काबू में किया। मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।
लोहिया नगर बल्केश्वर निवासी श्याम और गोलू के बीच दोपहर डेढ़ बजे किसी बात पर झगड़ा हो गया। उनमें जमकर मारपीट हुई। जानकारी पर बल्केश्वर चौकी प्रभारी पहुंच गए। वह दोनों को पकड़कर चौकी पर ले आए। उनके खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया। इससे भड़के श्याम ने राकेश यादव को पकड़ लिया। उन्हें लात-घूंसे मारे। उनकी वर्दी को भी फाड़ दिया। उस वक्त चौकी पर मौजूद दो सिपाहियों ने श्याम को किसी तरह से पकड़ा। श्याम के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा और मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है। सोमवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। उधर, बताया गया है कि युवक मानसिक रूप से कमजोर है। उसका मनोचिकित्सक से इलाज भी चल रहा है।