{"_id":"387cb4862691b5f99d8f14aae24abee5","slug":"akola-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकोला में हर्ष फायरिंग रोकने पर पुलिस से हाथापाई ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अकोला में हर्ष फायरिंग रोकने पर पुलिस से हाथापाई
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
Updated Mon, 08 Feb 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास खंड अकोला में सपा प्रत्याशी ओंकार सिंह के जीतने पर उनके समर्थकों ने हर्ष फायरिंग की। इसे रोकने के विवाद में समर्थकों और पुलिस के बीच हाथापाई हो गई। पुलिस ने ब्लाक परिसर के बाहर ओंकार सिंह के भतीजे को राइफल समेत पकड़ लिया। बाद में मुचलके पर छोड़ दिया गया।
विकास खंड परिसर में ओंकार सिंह की जीत की जानकारी मिलते ही बाहर खड़े उनके समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी। इसी दौरान ओंकार सिंह के भतीजे चैंकोरे के प्रधान ओमवीर सिंह ने राइफल से हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। इस पर पुलिस ने उन्हें राइफल समेत पकड़ लिया। इसकी जानकारी होते ही समर्थक भड़क गए। वे ओमवीर सिंह को छुड़ाने के लिए पुलिस से भिड़ गए। उनके बीच जमकर हाथापाई और गाली-गलौज हुई लेकिन पुलिस उन्हें ब्लाक परिसर में खींच ले गई। और गेट को बंद कर दिया। बाहर खड़े सपा नेता के समर्थकों में जमकर हंगामा किया। इस दौरान पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ी। सीओ बीएस त्यागी ने बताया कि राइफल को जब्त कर लिया गया है। वहीं, आरोपी को मुचलके पर छोड़ दिया गया है।
--------
पुलिस ने लाठी चार्ज कर बचाई जान
फतेहाबाद। ब्लॉक के वार्ड नंबर 15 के बीडीसी सदस्य सोनू निवासी नगला गड़रिया की एक प्रत्याशी के समर्थकों ने उस समय जमकर पिटाई कर दी जब वह वोट डालकर बाहर निकल रहे थे। प्रत्याशी समर्थकों का आरोप था कि रुपये लेने के बावजूद भी उन्होंने वोट नहीं दिया। पुलिस ने लाठीचार्ज कर मारपीट करने वालों को खदेड़ा और बमुश्किल बीडीसी सदस्य को बचाकर घर भेजा। हालांकि बाद में दोनों ही प्रत्याशियों ने उन्हें रुपये देने से इंकार किया है।
विज्ञापन
-------
बरौली अहीर में माहौल बिगाड़ने की कोशिश
शमसाबाद। बरौली अहीर ब्लाक में दोनों की प्रत्याशियों के समर्थक मौजूद थे। तभी किसी ने पत्थर फेंक दिए। इससे मौके पर भगदड़ मच गयी। जानकारी होते ही पुलिस ने किसी तरह स्थिति को संभाला। वहीं, बरौली अहीर के वार्ड संख्या 52 की बीडीसी महिला के लापता होने की जानकारी पर हड़कंप मच गया। उनका प्रमाण पत्र एक प्रत्याशी के समर्थकों पर मिला। उनका वोट डाल चुका था। बाद में पता चला कि महिला बीडीसी ने दोनों प्रत्याशियों से रुपये लेकर एक प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया।