फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Police did not found any clue in SSP fake Facebook ID case

एसएसपी के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाने वाले का भी पता नहीं कर पा रही पुलिस

Sat, 17 Oct 2020 02:29 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 17 Oct 2020 02:29 PM IST
सार

  • एसएसपी से पहले सांसद और सीओ की भी बनी फर्जी आईडी, नहीं पकड़े आरोपी 
  • जिला और रेंज साइबर सेल में कई मामले पहुंच चुके हैं, फेसबुक से जल्द नहीं मिलती जानकारी 

विज्ञापन
Agra Police did not found any clue in SSP fake Facebook ID case
एसएसपी बबलू कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के पुलिस कप्तान एसएसपी बबलू कुमार के नाम से फेसबुक पर बनी फर्जी आईडी बनाने वाले का भी पुलिस पता नहीं कर पा रही है। जिस खाते में साइबर अपराधी ने रकम जमा करने के लिए कहा था, वह भी बंद कराया जा चुका है। इससे पहले ताज सुरक्षा के तत्कालीन सीओ मोहसिन खान और सांसद राजकुमार चाहर के नाम की फर्जी आईडी बन चुकी है। इनमें भी आरोपी आज तक नहीं पकड़े गए।

विज्ञापन

 
छह महीने पहले सीओ ताज सुरक्षा रहे मोहसिन खान के नाम से फर्जी आईडी बना ली गई थी। इसके बाद लोगों से रकम मांगी गई थी। सीओ ने साइबर सेल की मदद से फर्जी आईडी को बंद करा दिया गया था। मगर, आईडी बनाने वाले का अब तक पता नहीं चल सका। 
विज्ञापन



संबंधित खबर- साइबर अपराधियों ने एसएसपी के नाम से बनाई फर्जी आईडी, मैसेंजर से संदेश भेजकर मांगे रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह सांसद राजकुमार चाहर के नाम से भी फर्जी आईडी बनाकर रकम मांगी गई। एक निरीक्षक के नाम से भी आईडी बन चुकी है। वह आगरा से बाहर तैनात है। इसके अलावा पूर्व में सदर क्षेत्र के एक व्यापारी के नाम से आईडी बनाई गई थी। जिला और रेंज साइबर सेल में फर्जी आईडी बनाकर ठगी के कई मामले पहुंच चुके हैं। मगर, कई बार फेसबुक से डाटा नहीं मिल पाने की वजह से आरोपी नहीं पकड़े जा रहे हैं। 

साइबर सेल के अधिकारी का कहना है कि फेसबुक आईडी चलाने के लिए जिस आईपी एड्रेस का इस्तेमाल किया जाता है, उसके बारे में फेसबुक के मुख्यालय से जानकारी मांगी जाती है। यह कैलीफोर्निया से आती है। इसमें काफी समय लगता है। आईडी को बंद करा दिया जाता है। एसएसपी की आईडी बनाने के बारे में भी पत्र भेजा जा चुका है। जवाब मिलने का इंतजार किया जा रहा है।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed