{"_id":"5a02f9e74f1c1b71548bb906","slug":"agra-police-arrested-four-robbers","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जेब खर्च चलाने के लिए खिलाड़ी से बने लुटेरे, इस गन से डराकर करते थे वारदात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेब खर्च चलाने के लिए खिलाड़ी से बने लुटेरे, इस गन से डराकर करते थे वारदात
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा
Updated Wed, 08 Nov 2017 06:04 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
आगरा की सिकंदरा पुलिस ने लुटेरों का एक गैंग पकड़ा है। इनके सरगना बॉक्सिंग के दो खिलाड़ी हैं। एक अन्य बदमाश के साथ सराफ भी इनके गैंग में शामिल था। ये लोग जेब खर्च चलाने के लिए लूट की वारदात करते थे और एयर गन से डराकर लूट लेते थे।
बुधवार को प्रेसवार्ता के दौरान पुलिस ने बताया कि सिकंदरा पुलिस ने अपनी कार्रवाई में चार बदमाशों को गिरफ्तार किया। इनमें दो लुटेरे बॉक्सर जगवीर और हरेंद्र निवासी मिढ़ाकुर हैं।
इनमें से हरेंद्र ने कुछ दिन पहले ही बॉक्सिंग छोड़ दी थी। जगवीर स्टेडियम में जाकर अब भी बॉक्सिंग की प्रैक्टिस कर रहा था। उसने अपना जिम भी खोल रखा है। जहां से वह नए लड़कों को अपने गैंग में शामिल करता था।

Trending Videos
एक सराफ भी पकड़ा
बरामद माल
- फोटो : अमर उजाला
जगवीर और हरेंद्र के अलावा एक अन्य बदमाश को भी पकड़ा है। पुलिस का कहना है कि ये तीनों ही बीएससी के छात्र भी हैं। इनसे पूछताछ में जो बात सामने आई है, उसके अनुसार से 10 महीने से अपने खर्चे पूरे करने के लिए चेन लूट की वारदात को अंजाम दे रहे थे।
पुलिस का कहना है कि इन्होंने शौक पूरे करने के लिए चेन लूट की अनगिनत वारदात कीं। एक सराफ के जरिए ये लूट के माल को ठिकाने लगा देते थे। पुलिस ने सराफ को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार से एयर गन से लोगों को डराकर लूट लेते थे।