फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra firing and stone throwing after broke ambedkar statue

पहले हुआ पथराव और फायरिंग अब तोड़ी अंबेडकर प्रतिमा, ये है पूरा मामला

Sat, 03 Mar 2018 11:45 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला आगरा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sat, 03 Mar 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
agra firing and stone throwing after broke ambedkar statue
नई प्रतिमा स्थापित कर दी गई - फोटो : अमर उजाला
आगरा-ग्वालियर हाईवे स्थित रोहता में गुरुवार रात को होलिका दहन के समय दो पक्षों में हुए विवाद ने दूसरे दिन बवाल का रूप ले लिया। शुक्रवार शाम को पथराव और फायरिंग हुई। शनिवार सुबह आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त मिलने से तनाव फैल गया। 
विज्ञापन


इसकी जानकारी पर अधिकारी पहुंच गए। पुलिस और पीएसी तैनात की गई है। मामले में नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने नई प्रतिमा स्थापित करा दी है। पुलिस ने पथराव और फायरिंग से इनकार किया है।
विज्ञापन


एक पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि होलिका दहन के समय दूसरे पक्ष के लोगों ने होली की आग लेने का विरोध किया। वह शांत होकर चले गए। शुक्रवार शाम को वे ही लोग मोहल्ले में आ गए। उन्होंने मारपीट के बाद पथराव कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

agra firing and stone throwing after broke ambedkar statue
पुलिस फोर्स तैनात - फोटो : अमर उजाला
फायरिंग भी की। इससे अफरातफरी मच गई। महिलाओं और बच्चों ने घरों में छिपकर खुद को बचाया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई, लेकिन आरोपी भाग निकले। इस पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

शनिवार सुबह सात बजे पार्क में लगी डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त मिली। इससे माहौल गर्मा गया। लोग सड़क पर आ गए। उन्होंने हंगामा कर दिया। 

नारेबाजी होने लगी। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया। जानकारी पर सीओ सदर उदयराज सिंह सर्किल की फोर्स के साथ आ गए। बाद में बसपा नेता भी आ गए। 

पीएसी हुई तैनात

उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। ग्वालियर हाईवे पर जाम लगाने का भी प्रयास किया। पुलिस ने किसी तरह स्थिति को संभाल लिया। कार्रवाई का आश्वासन दिया। 

इसके बाद नई प्रतिमा मंगवाकर स्थापित कराई गई। उधर, लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। इससे तनाव की स्थिति है। इस वजह से पुलिस और पीएसी तैनात की गई है।

सीओ सदर उदयराज सिंह ने बताया कि शीलेंद्र, सुनील, संदीप, देवेंद्र, शेखर, हरिओम, नवीन, छोटू और मुकेश के खिलाफ तहरीर दी गई थी। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

घटना की जानकारी पर छावनी विधायक डॉ. जीएस धर्मेश और आगरा ग्रामीण की विधायक हेमलता दिवाकर भी पहुंच गईं। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को जानकारी दी। आरोपियों की गिरफ्तारी की भी मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed