फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   achhnera police

पुलिस से बचकर भाग रहा युवक पुल से गिरा, मौत

Tue, 06 Sep 2016 01:45 AM IST
पुलिस से बचकर भाग रहा युवक पुल से गिरा, मौत
पुलिस से बचकर भाग रहा युवक पुल से गिरा, मौत Updated Tue, 06 Sep 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
achhnera police
Police bribe - फोटो : अमर उजाला
दक्षिण बाईपास पुल पर दोस्त के साथ बैठा युवक अमर सिंह ( 19) पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस भी उसका पीछा करने लगी। इसी दौरान वह पुल से नीचे गिर गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टर ने उसे मृत बताया। उधर उसके गिरते ही पुलिसवाले मौके से भाग गए।
विज्ञापन

अमर सिंह गांव कठवाई का रहने वाला था। दक्षिण बाईपास पुल का अभी निर्माण कार्य चल रहा है। इस पर शाम को युवक मौज मस्ती के लिए जाते हैं। क ई युवक सिर्फ समय बिताते हैं जबकि कई शराब पीते हैं। शराब पीने वालों पर पुलिस सख्ती करती है। गांव के लोगों ने बताया कि अमर सिंह दोस्त केसाथ बैठा बातें कर रहा था।
विज्ञापन

पुलिस की जीप जैसे ही पुल पर चढ़ी, तेजी से हार्न बजाया। उसे लगा कि शायद पुलिस उसे पकड़ना चाहती है। इसलिए वह उठकर चल दिया। पुलिस ने जीप तेज कर दी। वह भागने लगा। इसी दौरान 40 फुट ऊंचे पुल से गिर गया। उसके दोस्त ने गांव में जाकर इसकी सूचना दी। ग्रामीण उसे लेकर आगरा के एक नर्सिंग होम में पहुंचे। यहां डाक्टर ने उसे मृत बताया। इससे गांव वाले गुस्से में आ गए। थाना घेराव का एलान कर दिया लेकिन कुछ लोगों के समझाने पर इरादा बदल दिया और शव को उसके घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की संवेदनहीनता पर गुस्सा
अछनेरा। गांव के लोगों में गुस्सा पुलिस की संवेदनहीनता पर है। उनका कहना है कि अगर पुलिस तुरंत ही अमर सिंह को जीप से अस्पताल ले जाती तो उसकी जान बच सकती थी। पुलिस वाले मौके से भाग खड़े हुए थे। उधर घटना का पता चलने पर थाना से कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। देर रात तक यही कोशिश की जाती रही रही कि मृतक का परिवार थाना पुलिस के खिलाफ तहरीर न दे दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed