{"_id":"9501349e34cffc44df1a9ac97ab0a527","slug":"achhnera-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्ते से नाखुश युवती ने किया आत्मदाह ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिश्ते से नाखुश युवती ने किया आत्मदाह
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
Updated Tue, 08 Dec 2015 02:02 AM IST
विज्ञापन
परिवारीजनों के तय किए रिश्ते से नाखुश गोपऊ गांव की एक युवती ने सोमवार तड़के खुद पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली। खेतों में झुलसी मिली युवती ने आगरा अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
गांव गोपऊ निवासी सतीश उर्फ ऊदल की पुत्री मलूकी (20) सोमवार तड़के गांव के पास खेतों में झुलसी हालत में मिली। सुबह शौच को गए ग्रामीणों ने देखा तो सूचना पुलिस और परिवारीजनों को दी। मौके पर पहुंचे एसओ अछनेरा ने ग्रामीणों की मदद से युवती को आननफानन में आगरा के एसएन अस्पताल भिजवाया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ग्रामीणों के अनुसार युवती सात भाई-बहनों में चौथे नंबर की थी। उससे बड़ी तीन बहनों की शादी मथुरा जिले के गांव जोधपुर में हुई थी। इसी गांव में कुछ दिन पहले उसका भी रिश्ता तय कर दिया गया था। इसका वह काफी समय से विरोध कर रही थी। उसकी मां ओमवती ने बताया कि सुबह लगभग चार बजे मलूकी शौच के लिए गई थी। उसके बाद वह खेत में झुलसी हालत में मिली। वह घटना का कारण ठीक से नहीं बता सकीं। घटना के संबंध में थाना प्रभारी अछनेरा श्यामवीर पीलवान ने बताया कि युवती ने आत्महत्या की है। फिलहाल घटना के कारणों की जांच की जा रही है।