फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   accused of rape in mainpuri not arrested after five days of incident

पांच दिन बाद भी नहीं पकड़े गए रेप के आरोपी, पीड़िता से मिले एससी आयोग के अध्यक्ष

Sat, 15 Jul 2017 09:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो/अमर उजाला मैनपुरी Updated Sat, 15 Jul 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
accused of rape in mainpuri not arrested after five days of incident
Ramshankar Katheria - फोटो : pti
मैनपुरी के कुरावली थाना क्षेत्र में नौ जुलाई को दलित छात्रा से दुष्कर्म की घटना के बाद शनिवार को एससी आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. रामशंकर कठेरिया गांव पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से बात कर घटना के बारे में जानकारी ली। पीड़ित परिवार को हर हाल में न्याय दिलाने का भरोसा दिलाते हुए आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की बात कही। 
विज्ञापन


बीते नौ जुलाई को थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी कक्षा 12 की दलित छात्रा के साथ दो आरोपियों ने घर में घुसकर तमंचा के बल पर सामूहिक दुष्कर्म किया था। घटना के दिन छात्रा के परिवारीजन एक आयोजन में शामिल होने बाहर गए थे। 12 जुलाई को पीड़िता ने थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन


किसी भी आरोपी की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। घटना के पांच दिन बाद शनिवार को एससी आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामशंकर कठेरिया पीड़िता के घर पहुंचे। पीड़िता व परिवारीजनों से जानकारी लेने के साथ ही मामले की निष्पक्ष जांच व आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने डीएम यशवंत राव और एसपी राजेश एस से बात कर मामले में कार्रवाई किए जाने की बात कही। इस दौरान वहां कई ग्रामीणों ने उन्हें शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। सभी शिकायती पत्र पर रामशंकर कठेरिया ने डीएम एसपी को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed