फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   accident

महिला की मौत के बाद एक घंटे तक हाईवे पर हंगामा

Tue, 20 Oct 2015 02:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Tue, 20 Oct 2015 02:03 AM IST
विज्ञापन
accident
 टेढ़ी बगिया पर सोमवार सुबह ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर साइकिल सवार दंपति से टकरा गई। हादसे में 60 वर्षीय शीला की मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा किया। तकरीबन एक घंटे बाद आई पुलिस ने जाम खुलवाया।
विज्ञापन

मूलरूप से रामघाट (बुलंदशहर) निवासी कल्याण सिंह गढ़ी जीवनराम में किराये पर रहते हैं। सुबह तकरीबन 7:30 बजे साइकिल से पत्नी शीला (60) को दवा दिलाने नगला किशनलाल जा रहे थे। इस्लाम नगर के पास पीछे से आती ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर साइकिल से जा टकराई। कल्याण सिंह दूर गिरे, जबकि शीला की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर-ट्राली छोड़कर भाग गया। आसपास के लोगों की सूचना पर भी पुलिस नहीं पहुंची तो लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। 8:30 बजे थाने की फोर्स आई। पुलिस ने चालक के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। बता दें कि रविवार रात तकरीबन 8:30 बजे नाऊ की सराय, खंदौली निवासी बाइक सवार हुकुम सिंह को भी ट्रैक्टर-ट्राली ने अपनी चपेट में लिया था। उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी मगर, पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन


बाक्स
अवैध रूप से संचालित ईंट मंडी के वाहन बने जानलेवा
टेढ़ी बगिया पर अवैध रूप से ईंट मंडी संचालित हो रही है। पुलिस के संरक्षण में ट्रैक्टर-ट्राली लेकर चालक खड़े रहते हैं।  चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मियों की अवैध वसूली के चक्कर में वे वाहन को तेज गति से दौड़ाते हैं। इससे हादसे होते हैं।  एक साल के अंदर टेढ़ी बगिया और उसके आसपास 12 से ज्यादा मौत हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिरफिरे युवक ने फेंके पत्थर
टेढ़ी बगिया पर जाम के दौरान सिरफिरे युवक की हरकत से अफरातफरी मच गई। युवक ने ट्रैक्टर ट्राली पर चढ़कर कई वाहनों पर पथराव किया। कुछ लोगों ने उसे रोकने का प्रयास किया तो वह उन पर भी पत्थर फेंकने लगा। पुलिस के पहुंचने के बाद उसे काबू किया जा सका।

यह है मांग
- अवैध ईंट मंडी को कहीं और शिफ्ट किया जाए।
- टेढ़ी बगिया पर दोनों तरफ स्पीड ब्रेकर बनाएं।
- चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी भी लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed