फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   accident agra

हादसे में युवक की मौत पर लगाया जाम, हंगामा  

Tue, 06 Sep 2016 01:42 AM IST
हादसे में युवक की मौत पर लगाया जाम, हंगामा  
हादसे में युवक की मौत पर लगाया जाम, हंगामा   Updated Tue, 06 Sep 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
accident agra
हादसे में युवक की मौत पर लगाया जाम, हंगामा   - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पक्की सराय, ताजगंज निवासी इमरान (24) पुत्र अफसार दोपहर तकरीबन दो बजे मुगल पुलिया पर किसी काम से आया था। पुरानी मंडी की ओर से आते दूध के टैंकर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। लोग इमरान को नजदीक के अस्पताल में ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ने टैंकर को फतेहाबाद की ओर दौड़ा दिया। सूचना पर पुलिस ने टैंकर को घेराबंदी करके पकड़ लिया। इमरान के परिवारीजन आ गए। उन्होंने शव रखकर फतेहाबाद रोड पर जाम लगा दिया। पुलिस ने चालक के पकड़े जाने की जानकारी दी। बाद में मुआवजे का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। बताया गया है कि इमरान की दो महीने पहले ही शादी हुई थी। इंस्पेक्टर ताजगंज ने बताया कि टैंकर चालक सोनवीर निवासी सादाबाद, हाथरस के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसके मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed