फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   abrc

एबीआरसी को रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा

Tue, 12 Apr 2016 02:15 AM IST
एबीआरसी को रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा
एबीआरसी को रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा Updated Tue, 12 Apr 2016 02:15 AM IST
विज्ञापन
abrc
indian rupee
ब्लॉक संसाधन केंद्र फतेहाबाद पर सोमवार को दिव्यांग शिक्षक से भत्ता लगवाने के नाम पर रिश्वत लेते एबीआरसी उत्तम सिंह को एंटी करप्सन की टीम ने रंगेहाथ पकड़ लिया। एबीआरसी ने काम के बदले 10,000 रुपये की मांग की थी। टीम ने आरोपी को जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन

ब्लॉक के झारपुरा प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत सहायक अध्यापक भूप सिंह को कम सुनाई देता है। दिव्यांगता की श्रेणी में होने के कारण उन्हें 400 रुपये प्रतिमाह भत्ता मिलता है। गत आठ मार्च को बीएसए के आदेश पर उनका भत्ता लगवाने का पत्र खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय फतेहाबाद भेजा गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। 31 मार्च को भूप सिंह ने दोबारा पत्र दिया। इस पर ब्लॉक संसाधन केंद्र पर कार्यरत एबीआरसी उत्तम सिंह ने उनसे 10,000 रुपये की रिश्वत मांगी। यह रुपये दो किश्तों में देना तय हुआ। पहली किश्त भत्ता लगने से पूर्व और दूसरी भत्ता लगने के बाद। भूप सिंह ने छह अप्रैल को इसकी शिकायत एंटी करप्सन विभाग की टीम से की। इस पर विभाग ने उत्तम सिंह की रेकी कराई। शिकायत सच मिलने पर सोमवार को टीम ने पांच हजार रुपये भूप सिंह को दिए। भूप सिंह ने दोपहर लगभग एक बजे ये रुपये उत्तम सिंह को दिए। रुपये लेते ही उत्तम सिंह को टीम ने पकड़ लिया। बाद में सोडियम कार्बोनेट के घोल में हाथ धुलवाने पर घोल का रंग लाल हो गया। टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस दौरान टीम में निरीक्षक भैयालाल, यूसुफ शेख, बहादुुर सिंह, सुनील कुमार, जफरुद्दीन, दीपक सेंगर, मोहम्मद इसरार और डीएम के भेजे गए स्वतंत्र गवाह इंद्र कुमार गुप्ता व प्रमोद कुमार मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed