फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Abhishek caught robber

बहादुर अभिषेक ने पकड़ा लुटेरा

Sat, 20 Feb 2016 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Sat, 20 Feb 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
Abhishek  caught robber
शाहगंज बाजार में लूट की वारदात नहीं रुक रहीं है। शुक्रवार रात आठ बजे एक साड़ी शोरूम के बाहर कपड़ा कारोबारी से एक बदमाश ने 60 हजार रुपये से भरा थैला लूट लिया। कारोबारी के शोर मचाने पर भीड़ जुट गई। लोगों ने उसका पीछा किया। तभी ठेकेदार अभिषेक ने साहस दिखाते हुए एक बदमाश को जमीन पर गिरा लिया। लोगों ने उसकी पिटाई करके पुलिस के हवाले किया। वारदात की जानकारी पर भीड़ जुट गई। व्यापारियों ने थाने पहुंचकर घटना पर आक्रोश जताया।
विज्ञापन

कमला नगर निवासी राजेश अग्रवाल का सुभाष बाजार मेें कपड़ों का थोक का कारोबार है। वह शुक्रवार रात आठ बजे शाहगंज में बिंदिया साड़ी सेंटर पर खड़े थे। उनके हाथ में थैला लगा था। उसमें तकरीबन 60 हजार रुपये रखे थे। शोरूम के बाहर अचानक आए एक बदमाश ने उनसे थैला छीन लिया। इसके बाद वह बाजार में होता हुआ चारबाग की तरफ भागने लगा। लोग भी उसके पीछे दौड़ पड़े। क्षेत्र के रहने वाले अभिषेक नगर निगम के ठेकेदार हैं। वह घर के पास ही खड़े थे। शोर सुनकर वह बदमाश को पकड़ने के लिए दौड़ पड़े। उसे जमीन पर गिराने के बाद थैला बरामद कर लिया। इसके बाद लोगों ने बदमाश की जमकर पिटाई लगाई। घटना से बाजार में अफरातफरी मच गई। व्यापारी बदमाश को थाने ले आए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बदमाश के दो साथी बाजार में बाइक पर खड़े थे। वे साथी के पकड़े जाने पर भाग निकले। वहीं पुलिस पकड़े गए बदमाश से पूछताछ कर रही है। उधर, व्यापारी नेता सुनील कर्मचंदानी का कहना है कि बाजार में आए दिन वारदात हो रही हैं।
विज्ञापन

पुलिस नहीं पकड़ पा रही बदमाश
शाहगंज में कुछ महीने पहले सराफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। युवक अनिल गुप्ता ने साहस दिखाते हुए दो बदमाशों को पकड़ा था। इसके बावजूद पुलिस बदमाशों के अन्य साथियों को नहीं पकड़ सकी। इसके अलावा शाहगंज में ही एक सराफ के कारीगर की गोली मारकर हत्या करके लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed