फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   aatmdah ki sochna pe daudi pulice

आत्मदाह की सूचना पर दौड़ी पुलिस

Sat, 01 Aug 2015 01:57 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sat, 01 Aug 2015 01:57 AM IST
विज्ञापन
aatmdah ki sochna pe daudi pulice
पिछले कई दिनों से शहीद स्मारक पर धरने पर बैठे संत रविदास नगर के लोगों के आत्मदाह करने की सूचना पर पुलिस के होश उड़ गए। आननफानन पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। लोगों को धरना खत्म करने के लिए समझाया। नहीं मानने पर जबरन खदेड़ दिया। गुस्साए लोगों ने शनिवार दोपहर 12 बजे सामूहिक आत्मदाह की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि आगरा किला के सामने रक्षा संपदा की जमीन के कुछ हिस्से पर गरीब लोग झोपड़ी बनाकर 40 साल से रह रहे थे। पिछले दिनों रक्षा संपदा विभाग ने अभियान चलाकर जमीन खाली करा ली। हजारों बेघर लोगों की समस्या है कि आखिरकार वे कहां जाएं। घर की मांग को लेकर वे कई दिनों से लव पंडित के साथ शहीद स्मारक पर धरना दे रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को किसी ने पुलिस को उनके आत्मदाह की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें शहीद स्मारक से बाहर निकाल दिया। पीड़ित लोगों का कहना था कि उनकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। सरकार हमें कांशीराम योजना में बने मकान ही दे दे। बाद में कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह भी धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को फिर से घर दिलाने की मांग की। शहर अध्यक्ष हाजी अबरार हुसैन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed