{"_id":"59495d6a4f1c1bac208b461f","slug":"91497980266-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिपोर्ट की जांच न करना दरोगा को पड़ा महंगा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिपोर्ट की जांच न करना दरोगा को पड़ा महंगा
Updated Tue, 20 Jun 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। थाना कोतवाली में दर्ज एक रिपोर्ट में जांच नहीं करना एक दरोगा को मंहगा पड़ा है। सीजेएम ने कड़ा रुख अपनाते हुए दरोगा को 22 जून को तलब किया है। जांच कर रहे दरोगा को अदालत में उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं।
मोहल्ला बागवान निवासी अधिवक्ता शिवम कटियार ने 26 मई को घर में घुसकर मारपीट करने, छेड़छाड़ करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट की जांच कोतवाली के दरोगा राजबहादुर सिंह को सौंपी।
रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी जांच अधिकारी ने इस मामले में न तो रिपोर्ट लिखाने वाले के बयान दर्ज किए और न ही मौके पर जाकर घटना स्थल का नक्शा बनाया। पुलिस कार्रवाई नहीं होने से आरोपी शिवम को लगातार धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
शिवम ने सीजेएम की अदालत में शपथपत्र देकर जांच कर रहे दरोगा पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए अदालत में तलब करने की मांग की। सीजेएम तरुण कुमार सिंह ने दरोगा राजबहादुर सिंह को 22 जून को अदालत में तलब किया है।