{"_id":"5b312a7d4f1c1bf26e8ba01d","slug":"81529948797-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेयरमैन ने निरीक्षण कर देखी शहर की सफाई व्यवस्था","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चेयरमैन ने निरीक्षण कर देखी शहर की सफाई व्यवस्था
Updated Mon, 25 Jun 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। चेयरमैन ने अधिकारियों के साथ नगर पालिका कार्यालय का निरीक्षण करने के साथ ही शहर की सफाई व्यवस्था को देखा। कार्यालय में कई कर्मचारी अनुपस्थित मिले। उन्होंने बेहतर सफाई व्यवस्था के निर्देश सफाई कर्मचारियों को दिए। सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे चेयरमैन मनोरमा देवी ने प्रभारी ईओ रामअचल सिंह, ब्रांड एबेसडर लक्ष्मण कुमार, स्वास्थ्य लिपिक विशेष बाबू के साथ नगर पालिका कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें करीब नौ कर्मचारी अनुपस्थित मिले।
चेयरमैन ने बताया कि अनुपस्थित कर्मचारियों की जांच कराई गई तो कुछ कर्मचारी अवकाश पर थे। इसके बाद उन्होंने कृष्णा टाकीज स्थित नाले की सफाई कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने नाले पर अस्थाई रूप से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर में बेहतर सफाई व्यवस्था उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने सफाई कर्मचारियों को चेतावनी दी गई है कि सफाई व्यवस्था में लापरवाही न बरती जाए। सभी जगह नियमित रूप से सफाई की जाए।