{"_id":"5ae1d5524f1c1be2798b651c","slug":"81524749650-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम की मौत के मामले की जांच सीओ भोगांव को सौंपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मासूम की मौत के मामले की जांच सीओ भोगांव को सौंपी
Updated Thu, 26 Apr 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। बेवर के गांव बरा स्थित निजी कॉलेज में मासूम की संदिग्ध मौत की जांच अब सीओ भोगांव करेंगे। गुरुवार को मृतक के परिजन व ग्रामीण एएसपी से मिले। उन्हें बताया कि किस तरह पुलिस ने हत्या की तहरीर बदलकर लापरवाही से मौत का मामला दर्ज करा दिया।
गांव बरा निवासी रविप्रताप का चार वर्षीय भतीजा शनि चीलगढ़ी रघुवीरनगर स्थित शिवा इंटर कॉलेज में नर्सरी का छात्र था। मंगलवार को स्कूल में उसके सीने में कोई नुकीली चीज घुसने से मौत हो गई थी।
मौत के बावजूद विद्यालय प्रबंधक आनन-फानन में सैफई ले गए थे। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किए जाने के बाद वापस लौट आए। इस मामले में परिजनों ने थाना पुलिस को हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने तहरीर को बदलवा दिया और मामला लापरवाही से मौत का दर्ज किया गया। बुधवार को परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पर हंगामा किया।
विज्ञापन
गुरुवार को एएसपी ओमप्रकाश सिंह से मिलकर उन्हें थाना पुलिस की कारगुजारी से अवगत कराया। आरोप लगाया कि पुलिस प्रबंधक से मिली हुई है। बच्चे की हत्या की गई है अगर ये हादसा है तो उसके सीने में घुसा हुआ कांच या जो भी चीज थी। वो आखिर कहां गई पुलिस ने उन्हें कुछ नहीं बताया। घटना कहां हुई इसके बारे में भी कोई जानकारी नहीं दी जा रही है। एएसपी ने अब मामले की जांच सीओ भोगांव को सौंपी है।