फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   संवेदनशील स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात

संवेदनशील स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात

Tue, 27 Feb 2018 11:03 PM IST
Updated Tue, 27 Feb 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
संवेदनशील स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात
मैनपुरी। होली पर शांति व्यवस्था के लिए संवेदनशील स्थानों पर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। एडीएम को प्रभारी बनाया गया है। संबंधित मजिस्ट्रेट होली वाले दिन क्षेत्र में मोबाइल गश्त करेंगे। विवाद की स्थिति में मौके पर पहुंचकर उसका निराकरण करेंगे। धारा 144 के उल्लंघन पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


एसडीएम सदर को मैनपुरी नगर में, तहसीलदार सदर को सिकंदरपुर, गोलाबाजार में, नायब तहसीलदार को लालपुर सथिनी में, एसडीएम कुरावली को तहसील क्षेत्र विशेषकर कस्बा कुरावली, एसडीएम भोगांव को तहसील क्षेत्र विशेषकर कस्बा भोगांव में, तहसीलदार भोगांव को बेवर में, नायब तहसीलदार भोगांव को आलीपुर खेडा, रकरी में, एसडीएम किशनी को समस्त तहसील क्षेत्र विशेषकर कस्बा किशनी में, तहसीलदार किशनी को कुसमरा में, एसडीएम घिरोर को समस्त तहसील क्षेत्र विशेषकर कस्बा घिरोर में, तहसीलदार घिरोर को कोसमा मुसलमीन में, एसडीएम करहल को समस्त तहसील क्षेत्र विशेषकर कस्बा करहल में, बीडीओ बरनाहल को बरनाहल, दिहुली में, तहसीलदार करहल को कुर्रा में मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया है।
विज्ञापन


डीएम प्रदीप कुमार ने सभी से कहा है कि अपने क्षेत्रों में कार्यक्रम स्थलों एवं संवेदनशील स्थलों का स्वयं भ्रमण कर व्यवस्थाएं पूर्ण कराएं। किसी नई परंपरा की अनुमति न दें। विशेष तथ्य सामने आने पर तत्काल वायरलेस अथवा मोबाइल से डीएम, एसपी को सूचना दें। कोई भी अधिकारी बिना पूर्व अनुमति के मुख्यालय नहीं छोडे़गा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed