फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   थाने में महिला कांस्टेबल को पीटा

थाने में महिला कांस्टेबल को पीटा

Fri, 16 Jun 2017 11:49 PM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
थाने में महिला कांस्टेबल को पीटा
मैनपुरी/कुरावली। सत्ता परिवर्तन के बाद भी जिले में पुलिस की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पुलिस पर हमले पहले की तरह बदस्तूर जारी हैं। इसके उदाहरण गुरुवार को थाना कुरावली में और दो दिन पूर्व थाना कोतवाली में हुई घटनाएं हैं। थाना कोतवाली के मामले में तो भाजपा नेताओं ने ही आरोपी को दबाव डालकर रात में ही थाने से छुड़वा लिया। वहीं कुरावली मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


गुरुवार को थाना परिसर में गिहार कालोनी की महिलाओं ने महिला कांस्टेबल की पिटाई कर दी। महिला कांस्टेबिल ने छह लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। कस्बा की गिहार कालोनी निवासी वारंटी अभियुक्त अर्जुन को एटा पुलिस ने पकड़ लिया था। इसके बाद आक्रोशित गिहार कालोनी की महिलाओं ने थाना कुरावली में जाकर हंगामा शुरू कर दिया। वहां परिसर में तैनात महिला कांस्टेबल ज्योति ने जब महिलाओं को शांत करने की कोशिश की तो उन्होंने उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने किसी प्रकार महिलाओं के बीच से महिला कांस्टेबल को निकाला। इसके बाद ज्योति की तहरीर पर गिहार कालोनी निवासी जाहर सिंह की पुत्री चांदनी, सुनीता, तारावती और पुत्र ओमकार, चंदन, बबलू के विरुद्ध थाना में दर्ज की गई है। पुलिस उक्त महिलाओं की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


वहीं बुधवार की शाम को एक भाजपा नेता के व्यावसायिक वाहन के ड्राइवर ने थाना कोतवाली में तैनात एक होमगार्ड को पीट दिया। बताया जाता है कि होमगार्ड ने उक्त गाड़ी को बाजार में प्रवेश करने से रोक दिया था। इसी पर उक्त ड्राइवर ने सत्ता का रौब दिखाते हुए होमगार्ड पिटाई कर दी। होमगार्ड की सूचना पर पुलिस उक्त ड्राइवर को थाने ले आई। कुछ ही देर में थाना में भाजपा नेता पहुंच गए और उन्होंने दबाव बनाना शुरू कर दिया। इसके बाद थाना कोतवाली से उक्त ड्राइवर को पुलिस अधिकारियों ने छोड़ दिया। वहीं होमगार्ड अपना सा मुंह लिए वहां से चला आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed