{"_id":"5caebebebdec22140a17674d","slug":"8-people-dies-in-car-accident-on-agra-lucknow-expressway","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक से टकराई कार, आठ लोगों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक से टकराई कार, आठ लोगों की मौत
Thu, 11 Apr 2019 01:09 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 11 Apr 2019 01:09 PM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर खड़े दोनों वाहन
- फोटो : अमर उजाला
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक बार फिर तेज रफ्तार कई जिंदगियां पर भारी पड़ गई। आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर गुरुवार सुबह तेज रफ्तार एर्टिगा कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। हादसे में कार सवार सभी आठ लोगों की मौत हो गई।
मृतकों में सात युवक जौनपुर और एक आजमगढ़ का रहने वाला था। सभी आगरा के डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी कैंपस में शिक्षक के लिए इंटरव्यू देने आ रहे थे। हादसा सुबह तकरीबन साढ़े 8 बजे लखनऊ एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 37.2 के पास हुआ।
बताया जाता है कि एर्टिगा कार लखनऊ की ओर से आ रही थी। तेज रफ्तार होने के कारण अर्टिगा कार आगे चल रहे ट्रक से टकराई गई। टक्कर के बाद ट्रक और कार के टायर फट गए और एर्टिगा कार ट्रक के नीचे घुस गई। राहगीरों ने हादसे की सूचना थाना पुलिस को दी।

Trending Videos
ये युवक हुए हादसे के शिकार
एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे के बाद मौके पर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे युवकों को बाहर निकाला। इनमें छह युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो ने अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि कार में आठ युवक सवार थे। ये सभी आगरा इंटरव्यू देने आ रहे थे।
- सदाफल यादव पुत्र राम सिंह यादव निवासी देव रायपुर, बदलापुर, जौनपुर।
- कमलेश यादव पुत्र संवाद लाल यादव निवासी ओइया, पूराइन, जौनपुर।
- कमलेश कुमार पांडे पुत्र बाबूराम पांडे निवासी मकान नंबर 34, बाग बहार, थाना पवई, आजमगढ़।
- अखिलेश यादव पुत्र तुलसी प्रसाद यादव निवासी घाटी, जौनपुर।
- राजेश यादव पुत्र संतोष यादव चिद्दी पुर, थाना सराय ख्वाजा, जौनपुर।
- राकेश पुत्र उमाशंकर निवासी ओइया, पुराइना, जौनपुर।
- नागेश यादव निवासी चिद्दी पुर, जौनपुर।
- अनिल कुमार पुत्र राम अवध निवासी अभी उपलब्ध नहीं।
देखें हादसे का वीडियो-

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
ब्रेकिंग अपडेट।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन