फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   दिल्ली से भटक कर कुरावली पहुंचा बालक

दिल्ली से भटक कर कुरावली पहुंचा बालक

Fri, 27 Apr 2018 10:57 PM IST
Updated Fri, 27 Apr 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली से भटक कर कुरावली पहुंचा  बालक
मैनपुरी-कुरावली। घर से कपड़े लेने दिल्ली से एटा आया 13 वर्षीय बालक भटककर नगर में पहुंच गया। थाना पुलिस ने बच्चे को परिजनों से मिलाने के लिए घर पर फोन से जानकारी दी। दिल्ली के सोनिया विहार के गली नंबर आठ निवासी मनोज कश्यप के दो बच्चे हैं, जिसमें 13 वर्षीय पुत्र विकास कक्षा 6 का छात्र है। दस वर्षीय आरती कक्षा चार की छात्रा है। कुछ दिन पहले विकास और आरती एटा जनपद में अपनी बुआ के पास आए थे। कुछ दिन रहने के बाद दोनों बच्चे अपने घर चले गये।
विज्ञापन


विकास के कपड़े बुआ के घर रह गए, जिन्हें लेने के लिए विकास घर से बिना बताए गुरुवार की शाम तीन बजे आनंद विहार से एटा आने के लिए रोडवेज बस में बैठ गया। रात 11 बजे बस के चालक और परिचालक ने बच्चे को कुरावली बस स्टैंड पर उतार दिया। रात मेें बच्चे को इधर-उधर भटकता देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। थाना पुलिस ने बच्चे को अपने संरक्षण में लेकर उससे जानकारी की तथा उसके परिजनों को मोबाइल से सूचना दी। जानकारी मिलने के बाद परिजन कुरावली के लिए रवाना हो गए थे। शुक्रवार की शाम तक बच्चा थाना में था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed