फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   तीन साल पहले दोस्तों में झगड़े से हुई थी रंजिश की शुरूआत

तीन साल पहले दोस्तों में झगड़े से हुई थी रंजिश की शुरूआत

Thu, 05 Apr 2018 10:26 PM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 10:26 PM IST
विज्ञापन
तीन साल पहले दोस्तों में झगड़े से हुई थी रंजिश की  शुरूआत
मैनपुरी। शृंगार नगर निवासी बिल्लू चौहान और भाजपा नेता के पुत्र शिवम के बीच दोस्ती थी। एक झगड़े के दौरान दोनों एक-दूसरे के जानी दुश्मन बन गए थे। जनवरी 2015 में बिल्लू की हत्या के बाद से दोनों परिवारों के बीच रंजिश की शुरूआत हो गई। बिल्लू की हत्या के मामले में भाजपा नेता मदन चौहान के पुत्रों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन


इस हत्याकांड से दोनों परिवारों के बीच रंजिश शुरू हो चुकी थी। एक जनवरी 2017 को भाजपा नेता मदन चौहान की पेट्रोल पंप पर भाड़े के शूटरों ने गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। पेट्रोल पंप पर हुई गोलीबारी में सेल्समैन जयकुमार निवासी गांव रतवा थाना घिरोर की भी मौत हो गई थी। पुलिस ने घेराबंदी कर तीन शूटर जिंदा कर लिए थे, जबकि एक शूटर नवनीत नेहरा निवासी बिसोखर थाना मोदीनगर गाजियाबाद की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


उक्त मामले में नामजद आशू गौर अभी तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है। इस हत्याकांड के बाद भी रंजिश नहीं थमीं। गुरुवार की सुबह बिल्लू की पत्नी दीप्ति उर्फ भावना की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। तीन सालों की इस रंजिश में अब तक पांच जान जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed