{"_id":"594956114f1c1b231c8b457e","slug":"71497978385-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृतक के बच्चों को अमर कालोनी मनाने पहुंची पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मृतक के बच्चों को अमर कालोनी मनाने पहुंची पुलिस
Updated Tue, 20 Jun 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
police
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। अमर कालोनी के पीड़ित बच्चों को 22 जून को जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन व घेराव न करने के लिए मनाने पहुंची हाईवे पुलिस को नाकामी हाथ लगी। पीड़ित बच्चों ने खुलासे के लिए धरना-प्रदर्शन को आखिरी रास्ता बताया।
थाना हाईवे की अमर कालोनी में 9 मार्च की रात बनवारी और उसकी पत्नी की सिर पर प्रहार कर बदमाशों ने हत्या कर दी थी। घर में घुसे बदमाश दो लाख रुपये की नगदी भी लूटकर ले गए थे। लेकिन इतना समय बीतने के बाद भी हाईवे पुलिस इस वारदात का खुलासा करने में नाकाम रही।
सोमवार को राजनीतिक दलों ने एसएसपी से मिलकर 22 जून को जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी थी। इसी चेतावनी के चलते मंगलवार की दोपहर प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह मृतक बनवारी के पीड़ित बच्चे राखी, राहुल एवं दीपा को मनाने उनके घर अमर कालोनी पहुंचे।
विज्ञापन
यहां पर रालोद के वरिष्ठ नेता कुंवर नरेंद्र सिंह, कांग्रेसी नेता यामिनी रमण आचार्य एवं रालोद नेता ताराचंद गोस्वामी के सामने पुलिस ने बच्चों को समझाकर जल्द खुलासे की आश्वासन दिया। लेकिन बच्चे नहीं मानें। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह का कहना है जल्द ही खुलासा कर लिया जाएगा।
हाईवे पुलिस ने लैब को फिर भेजा पत्र
अमर कालोनी के डबल मर्डर एवं दो लाख की डकैती के खुलासे के लिए एक बार फिर हाईवे पुलिस ने एसएसपी विनोद कुमार मिश्र के माध्यम से लखनऊ के विधि विज्ञान प्रयोगशाला को लाई डिटेक्टर टेस्ट के लिए पुन: लिखकर भेजा है। जल्दी तिथि मिलने पर इस हत्याकांड का खुलासा संभव हो सके।