Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   आईजी ने चुनाव के लिए पुलिस बंदोबस्त को खंगाला

आईजी ने चुनाव के लिए पुलिस बंदोबस्त को खंगाला

Tue, 07 Nov 2017 11:15 PM IST
Updated Tue, 07 Nov 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
आईजी ने चुनाव के लिए पुलिस बंदोबस्त को खंगाला
‌न‌िकाय चुनाव की तैयारी समीक्षा करते आईजी - फोटो : amar ujala
मैनपुरी। मंगलवार शाम को पुलिस लाइन पहुंचे आईजी आगरा जोन ने चुनाव तैयारियों की समीक्षा बैठक ली। इसमें सुरक्षा बंदोबस्त के साथ ही निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कर्मचारियों की समस्याओं आदि पर भी चर्चा की।
विज्ञापन


निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर पुलिस की तैयारियों का जायजा लेने मंगलवार शाम आईजी आगरा रेंज राजा श्रीवास्तव पुलिस लाइन पहुंचे। एसपी राजेश एस, एएसपी, सभी सीओ व थानाध्यक्ष की मौजूदगी में सुरक्षा को लेकर किए गए बंदोबस्त की जानकारी ली।
विज्ञापन


चुनाव के दौरान कुल कितना फोर्स तैनात किया जाना है, किन स्थानों पर विशेष सर्तकता बरती जानी हैं। आदि महत्वपूर्ण बिदुंओं पर एसपी से जानकारी लेने के बाद आवश्यक निर्देश दिए। सभी थानाध्यक्षों से अपने क्षेत्र में शातिर अपराधियों, हिस्ट्रीशीटर व पाबंद किए गए लोगों के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईजी ने चुनाव तैयारियों की समीक्षा बैठक के बाद पुलिसकर्मियों की समस्याओं के बारे में जानकारी ली। कर्मियों की वेतन विसंगति, बाबुओं को बडे़ बाबू पद पर पदोन्नति व आरक्षियों की अन्य समस्याओं को सुनकर जल्द निस्तारण किए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed