{"_id":"5af0530a4f1c1bb56a8b829d","slug":"51525699338-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह साल पूर्व घर से गई युवती मिली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छह साल पूर्व घर से गई युवती मिली
Updated Mon, 07 May 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। एक गांव से करीब छह वर्ष पूर्व गई युवती को पुलिस ने खोज निकाला है। लेकिन अब युवती शादीशुदा है और दो बच्चों की मां है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल कराया गया है। युवती के बयान न्यायालय में दर्ज कराए जाएंगे।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने चार जनवरी 2011 को नाबालिग पुत्री को अगवा करने का मामला दर्ज कराया था। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस किशोरी व आरोपी लव कुमार की तलाश कर रही थी। एसपी अजय शंकर सिंह की ओर से निर्देश मिलने के बाद पुलिस एक बार फिर से तलाश में जुट गई।
आरोपी परिजनों पर दबाव बनाया तो छह वर्ष पूर्व प्रेमी संग गई किशोरी दो बच्चों को साथ लेकर थाने पहुंच गई। उसने बताया कि वह शादी कर चुकी है, उसके दो छोटे बच्चे हैं। अब वह पति के साथ ही रहेगी। उसने परिजनों से बात करने से साफ मना कर दिया। पुलिस ने युवती का मेडिकल कराया, थानाध्यक्ष ने बताया कि न्यायालय में बयान दर्ज कराने के बाद प्राप्त आदेश के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।