फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   ट्रक ने टेंपो में मारी टक्कर, तीन की मौत

ट्रक ने टेंपो में मारी टक्कर, तीन की मौत

Mon, 05 Mar 2018 10:47 PM IST
Updated Mon, 05 Mar 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
ट्रक ने टेंपो में मारी टक्कर, तीन की  मौत
सड़क हादसे
बेवर (मैनपुरी)। जीटी रोड पर कपिल मुनि आश्रम करपिया के सामने सोमवार को टेंपो में टक्कर मार दी। इसके बाद वह पलट गया। हादसे में टेंपो में सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो घायलों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे में टेंपो सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
विज्ञापन


भोगांव टेंपो स्टैंड से चालक अजमुद्दीन निवासी मानपुरहरी टेंपो में सवारियां लेकर बेवर जा रहा था। करीब 11:30 बजे टेंपो जब थाना बेवर क्षेत्र में जीटी रोड पर कपिल मुनि आश्रम करपिया के सामने पहुंचा तभी सामने से आ रहे ट्रक ने टेंपो को टक्कर मार दी। इसके बाद वह पलट गया। हादसे में टेंपो में सवार सरिता निवासी नगला हरी सिंह थाना भोगांव की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन


लोगों ने टेंपो में फंसे घायलों को निकालना शुरू किया। इस बीच सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस भी बचाव कार्य में जुट गई। गंभीर रूप से घायल टेंपो चालक अजमुद्दीन (42), बलवीर निवासी नगला मधू, मृतका सरिता की दो वर्षीय पुत्री व अन्य घायालों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में बलवीर (45) निवासी नगला मधू की मौत हो गई। घायल प्रियंका (20) कुशलपुर बेवर, दयाराम (60) गांव अमेहरा और अजमुद्दीन को सैफई रेफर कर दिया। अन्य घायल कप्तान सिंह निवासी रतनपुर किरकिच, पूजा निवासी बेवर व सरिता की दो वर्षीय पुत्री का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। कुछ देर बाद सैफई में टेंपो चालक की भी मौत हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed