{"_id":"59c546994f1c1be4738b6105","slug":"51506100889-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारपाई पर मृत मिली महिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चारपाई पर मृत मिली महिला
Updated Fri, 22 Sep 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
dead women
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भोगांव (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के गांव अरमसराय में गुरुवार रात पुत्र के साथ छत पर चारपाई पर सो रही महिला सुबह मृत मिली। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने अचानक हुई मौत पर संदेह जताया तो पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। महिला नौ माह पूर्व ही मायके से ससुराल आई थी।
जिला कन्नौज की रहने वाली रानी देवी (29) की शादी करीब 11 वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के गांव अरमसराय निवासी संतोष कुमार के साथ हुई थी। कुछ वर्ष पूर्व उसके पति की मौत हो गई। रानी के दो बच्चे हैं। पति की मौत के बाद सास-ससुर से उसकी गाली गलौज, झगड़ा होने लगा। करीब एक वर्ष से रानी मायके में रह रही थी।
नौ माह पूर्व देवर लिखित रूप से समझौता करने के बाद भाभी और भतीजों को घर ले आया। गुरुवार रात रानी छोटे बेटे निखिल के साथ छत पर सो रही थी।
सुबह निखिल की रोने की आवाज सुनकर जब परिवारीजन छत पर पहुंचे तो रानी का शव चारपाई पर पड़ा था। पुलिस का कहना है कि मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आ सकेगी। रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।