फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   सराफ को गोली मारकर लूटने वाले दबोचे

सराफ को गोली मारकर लूटने वाले दबोचे

Fri, 16 Jun 2017 11:49 PM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
सराफ को गोली मारकर लूटने वाले दबोचे
मैनपुरी। बेवर में एक माह पूर्व सुनार को गोली मारकर लाखों की लूट के मामले में पुलिस ने तीन लुटेरों को दबोचा है। उनके दो साथियों की पुलिस को तलाश है। पुलिस ने लूट के माल सहित लूट में प्रयोग किया गया तमंचा भी बरामद किया है। तीनों को जेल भेजा है।
विज्ञापन


बेवर के फर्रुखाबाद रोड निवासी सर्वेश कुमार पाल 24 मई की शाम 7:30 बजे भतीजे सुबोध के साथ बाइक से दुकान बंद कर घर जा रहे थे। घर के पास पहुंचने पर बाइक सवार लुटेरों ने सर्वेश को गोली मारकर थैला लूट लिया। थैले में 110 ग्राम सोना तथा एक किलो चांदी के आभूषण रखे थे। लूट का खुलासा करने के लिए एसपी राजेश एस ने एएसपी ओमप्रकाश सिंह तथा सीओ भोगांव परमांनद पांडेय के नेतृत्व में दो टीमें गठित कर दीं। प्रभारी निरीक्षक की टीम ने लूटे माल, तमंचा, बिना नंबर की अपाचे सहित तीन लुटेरों को दबोच लिया। उनके दो फरार साथियों की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन


एसपी राजेश एस ने पत्रकारों को बताया सराफ सर्वेश को गोली मारकर थैला लूटने के मामले में बेवर पुलिस ने सानू जाटव, ब्रिजेश उर्फ रत्नू दुबे, गोलू शुक्ला निवासी इटावा रोड बेवर को दबोचा है। गोलू के कब्जे से सोने, चांदी के आभूषण, सानू के कब्जे से लूट में प्रयोग किया गया तमंचा तथा बिना नंबर की अपाचे बरामद की है। दबोचे गए लुटेरों ने लूट में शामिल साथियों के नाम उत्तम उर्फ लादेन दीक्षित निवासी इटावा रोड, राधे दीक्षित निवासी मोहल्ला कोट बेवर बताए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनार पिता-पुत्र भी पकड़ा
मैनपुरी। सराफ सर्वेश से लूटे गए जेवर लुटेरों ने फर्रुखाबाद में बेचे थे। दबोचे गए लुटेरों की निशानदेही पर पुलिस ने फर्रुखाबाद में दबिश देकर सुनार पिता-पुत्र गौरव तथा पप्पू को भी दबोचा है। उन्होंने लूटा गया सामान खरीदा था। उनके कब्जे से 250 ग्राम चांदी बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed