फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बंटवारे के विवाद में सगे भाई को मार डाला

बंटवारे के विवाद में सगे भाई को मार डाला

Wed, 09 Aug 2017 12:43 PM IST
Updated Wed, 09 Aug 2017 12:43 PM IST
विज्ञापन
बंटवारे के विवाद में सगे भाई को मार डाला
हत्या
किशनी (मैनपुरी)। गांव कुतुपुर में भाई-भाभी ने जमीन के बंटवारे के विवाद में युवक की धारदार हथियार से सिर पर हमला कर हत्या कर दी। शव को घर में बनी भूसे की कोठरी में छिपा दिया। मंगलवार को पड़ोसियों ने कोठरी से बदबू आने का कारण पूछा तो पोल खुलती देख आरोपी वहां से भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कोठरी से निकाला। मृतक के सिर में गहरी चोट लगी हुई थीं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। वहीं एसपी राजेश एस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई।
विज्ञापन


गांव कुतुपुर निवासी श्रीराम पाल के तीन बेटे थे। छह माह पूर्व अविवाहित बडे़ पुत्र तेज सिंह की मौत हो चुकी थी। दूसरा पुत्र जबर सिंह दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी कर रहा था उसकी पत्नी पुष्पा देवी गांव में रह रही थी। छोटा भाई ज्ञान सिंह पाल (32) अभी अविवाहित था। कुछ दिनों पूर्व जबर सिंह की पुत्री की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


जिसके बाद वह घर आया हुआ था। घटना के बाद घर में जमीन के बंटवारे को लेकर दोनों भाइयों में विवाद चल रहा था। सोमवार शाम को जबर सिंह ने पत्नी के साथ मिलकर ज्ञान सिंह के सिर पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। मगर वह शव को ठिकाने नहीं लगा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने घर के बाहर ही बनी भूसे की कोठरी में शव को छिपा दिया। मंगलवार शाम को जब पड़ोसियों ने कोठरी से बदबू आने की वजह पूछी तो पोल खुलने के डर से पति पत्नी घर से गायब हो गए। शक होने पर ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। कोठरी में तलाशी लेने पर ज्ञान सिंह का शव बरामद हुआ।


पूछताछ में हत्या की वजह जमीन का बटबारा बताई गई। वहीं एसपी राजेश एस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उनका कहना है कि मामला भाइयों के बीच जमीन के बंटवारे का है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed