फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   पुलिस बेगुनाहगारों को भेज रही जेल

पुलिस बेगुनाहगारों को भेज रही जेल

Fri, 04 Aug 2017 11:25 PM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
पुलिस बेगुनाहगारों को भेज रही जेल
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
मैनपुरी। थाना दन्नाहार क्षेत्र में मंगलवार की शाम को हुए बवाल में पुलिस द्वारा निर्दोष लोगों को जेल भेजने की शिकायत लेकर गांव पुखरा के लोग शुक्रवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। एएसपी को प्रार्थना-पत्र देकर निर्दोष युवक को जेल भेजने का आरोप लगाया। एएसपी ने मामले में जांच कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव नगला आशा गांव के लापता युवक का शव बरामद होने के बाद बवाल हो गया था। आरोप है कि इस दौरान गुस्साए लोगों ने थाने में घुसकर मारपीट, पथराव किया। फायरिंग भी हुई थी। मामले में एफआईआर दर्ज करके पुलिस लगातार बलवाइयों की तलाश में दबिश दे रही है। शुक्रवार को कलक्ट्रेट पहुंचे गांव पुखरा निवासी अतर सिंह, अहिबरन सिंह, बाबूराम, रामऔतार, रामवीर सिंह, रामजी, रामप्रसाद आदि लोग एएसपी ओमप्रकाश सिंह से मिले।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि पुलिस ने जिस युवक पुष्पेंद्र को जेल भेजा है। वह आटा चक्की पर कार्य करता है और विवाद के दौरान चक्की के बाहर ही खड़ा था। सीसीटीवी फुटेज में भी वह खडे़ हुए ही दिखाई दिया है। फिर भी पुलिस ने उसका चालान कर जेल भेज दिया है। एएसपी ने मामले की जांच कर किसी भी निर्दोष को जेल न भेजे जाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed